फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

01 दिसंबर राशिफल: महीने के पहले दिन क्या कहते हैं आपके सितारे

Sun, 01 Dec 2019 07:35 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 01 Dec 2019 07:35 AM IST
विज्ञापन
01 december 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
01 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल

पढ़ें रविवार, 01 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता आपका आज का राशिफल।

01 december 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि
आपका ईर्ष्यालु स्वभाव आपको उदास और दुखी बना सकता है। आप यह चोट ख़ुद को पहुंचा रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हो सके इसे छोड़ दें। दूसरों के सुख- दुख बांटने की आदत विकसित करें। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी। आज आपका आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है, इसका कारण आपकी खराब दिनचर्या है।
01 december 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपका मन ख़ुश कर देगी। ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए आज अच्छी नहीं है, आज के दिन आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे जो आपका उत्साह बढाएंगे। आसमान अधिक उजला नजर आएगा, फूलों में अधिक रंग दिखेंगे और आपके आस-पास सब कुछ चमक उठेगा क्योंकि आप इश्क का सुरूर महसूस कर रहे हैं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है। इस राशि के युवाओं की आज अपने जीवन में प्रेम की कमी महसूस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
01 december 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
मिथुन

व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं। आज का दिन उन चन्द दिनों जैसा है जब घड़ी की सुईयां बहुत धीरे-धीरे हिलती हैं और आप लंबे समय तक बिस्तर में पड़े रहते हैं। लेकिन इसके बाद ख़ुद को तरोताजा भी महसूस करेंगे और इसकी आपको काफी जरूरत भी है।

विज्ञापन
01 december 2019 rashifal horoscope today aaj ka rashifal
राशि

आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। दिन चढ़ने पर किसी पुराने दोस्त से सुखद मुलाकात होगी। रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा क्योंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से होगी। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फिल्म देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed