फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Planet Transit in June 2021: जून माह में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर प्रभाव

Tue, 25 May 2021 11:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 25 May 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Planet Transit in June 2021 know Dates and prediction
ग्रहों का राशि परिवर्तन जून 2021 - फोटो : अमर उजाला

जून माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

Planet Transit in June 2021 know Dates and prediction
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay
मंगल का कर्क राशि में गोचर

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 2 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है। जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। अपनी नीच राशि में ग्रह कमजोर हो जाते हैं। जन्म कुंडली में मंगल ग्रह के द्वारा रुचक योग का निर्माण होता है जिसके प्रभाव से जातक जीवन में कई क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

Planet Transit in June 2021 know Dates and prediction
बुध का वृष राशि में गोचर  - फोटो : Pixabay
बुध का वृष राशि में गोचर 

बुद्धि और वाणी के प्रतीक बुध देव 3 जून 2021 को अपने मित्र शुक्र की राशि वृष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह 7 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। इस प्रकार बुध के भी प्रवेश कर जाने से राहु के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी जिसके परिणामस्वरूप जन्मकुंडली में राहु जनित दोष कुछ दिनों के लिए शांत हो जाएंगे। बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Planet Transit in June 2021 know Dates and prediction
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर  - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 

ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2021 को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्यदेव 16 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य अपनी नीच की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह सिंह राशि के स्वामी है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एक प्रधान ग्रह है। यह राजा, नेतृत्वकर्ता, उच्च पद, सरकारी जॉब आदि का कारक माना जाता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। मेष राशि में यह उच्च का और तुला राशि में नीच का होता है।

विज्ञापन
Planet Transit in June 2021 know Dates and prediction
शुक्र का कर्क राशि में गोचर - फोटो : Pixabay
शुक्र का कर्क राशि में गोचर

भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 22 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में 17 जुलाई 2021 तक स्थित रहेंगे। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। शुक्र के इस गोचर का सभी राशियों शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed