फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं को समझना चाहते हैं तो उनकी लिपस्टिक का रंग देखें

Sat, 13 Jan 2018 10:13 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
 your lipstick shade says about your nature and behaviour

अभी तक‌ आपने सिर्फ इतना ही सुना होगा कि हथेली और माथे की रेखा, तिल आदि देखकर किसी के बारे में भी जान सकते हैं, लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि लिपस्टिक के रंग से भी महिलाओं के बारे में जाना जा सकता है। ज्‍योतिषशास्‍त्र में रंगों का सेहत और व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है। उसके अनुसार लिपस्टिक के रंग को चुनना उस महिला की मनोदशा और सोच के बारे में बताती है। 

Trending Videos
 your lipstick shade says about your nature and behaviour

नारंगी कलर पसंद करने वाली महिलाओं पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसी महिलाएं कभी भी अपने अधिकार के साथ समझौता नहीं करती। सामाजिक कार्यों में इनका मन लगता है। कैरियर के प्रति यह काफी संजीदा होती हैं यही वजह है कि ऐसी महिलाओं को समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलता है।

 your lipstick shade says about your nature and behaviour

न्यूड कलर और लिपग्लौस पसंद करने वाली महिलाओं पर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक रहता है। ऐसी महिलाएं शांति पसंद होती हैं। इनके ऊपर आसानी से विश्वास किया जा सकता है क्योंकि छल कपट की भावना इनके अंदर नहीं होती है। प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने में इन्हें काफी वक्त लगता है क्योंकि जिम्मेदारियों से इन्हें डर लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 your lipstick shade says about your nature and behaviour

जिन महिलाओं को गुलाबी रंग भाता है वह रोमांटिक होती हैं। इस रंग पर शुक्र का प्रभाव होता है। ऐसी महिलाओं की रूचि कलात्मक विषयों में होती है। इनका हृदय कोमल होता है। किसी के दुःख दर्द में यह पूरा साथ देती हैं। ऐसी महिलाओं का दांपत्य जीवन आमतौर पर खुशहाल होता है क्योंकि यह अपने परिवार के सदस्यों का पूरा ख्याल रखती हैं।

विज्ञापन
 your lipstick shade says about your nature and behaviour

लाल रंग पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इस रंग को पसंद करने वाली महिलाओं में जोश और उत्साह भरपूर होता है। ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कला बखूबी जानती हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियां आने पर भी घबराती नहीं हैं बल्कि चतुराई और हिम्मत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेती हैं। इनमें नेतृत्व की अच्छी योग्यता होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed