फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा: बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके हाथ में होती है ये लकीर, जानें इसका मतलब

Sat, 25 Nov 2023 12:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 25 Nov 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
these-line-or-mark-on-the-palm-make-person-lucky-according-to-hastrekha-vigyan
Palmistry - फोटो : iStock

Palmistry: हाथों की रेखाओं से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चलता है। ये रेखाएं भविष्य में होने वाले लाभ हानि के बारे में भी बताती है। हम सभी अपने जीवन में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं। इसलिए सभी मेहनत भी करते हैं। लेकिन कई बार व्यक्ति की मेहनत और लगन भी मनचाहे परिणाम नहीं देती। ऐसे में हाथों की रेखाओं की अहम भूमिका होती हैं। कई बार रेखाएं कामयाबी को हासिल करने में हमारी सहायता करती है क्योंकि हाथों की रेखाओं में तकदीर के राज छिपे होते हैं।



रेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई ऐसे निशान होते हैं, जो शुभ-अशुभ घटनाओं से संबंधित होते हैं। वहीं कुछ रेखाएं ऐसी भी होती है जो व्यक्ति की किस्मत बदल देती है। साथ ही उनके करियर में भी भारी उछाल देखने को मिलता है। यहीं नहीं उस व्यक्ति को जीवन में धन की कमी भी नहीं होती है। हालांकि, ये रेखा सभी के हाथों में नहीं होती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते है किन रेखाओं के होने से व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है।

these-line-or-mark-on-the-palm-make-person-lucky-according-to-hastrekha-vigyan
Palmistry - फोटो : iStock

धनवान होते हैं ऐसे लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य पर्वत और गुरु पर्वत ऊंचा उठा होता है, तो बेहद शुभ होता है। उस व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यहीं नहीं ऐसे व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ती रहती है। ये भी कहा जाता है कि ऐसे लोग करियर बनाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।

these-line-or-mark-on-the-palm-make-person-lucky-according-to-hastrekha-vigyan
Palmistry - फोटो : iStock

भाग्यशाली होते है ये लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के मणिबंध से निकलती हुई रेखा सीधी और स्पष्ट हो और वह शनि पर्वत तक पहुंच रही हो तो ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। दरअसल, इस रेखा को भाग्य रेखा कहा जाता है। जिस व्यक्ति के हाथों में ये रेखा होती है वह काफी धनवान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these-line-or-mark-on-the-palm-make-person-lucky-according-to-hastrekha-vigyan
Palmistry - फोटो : self

दो सूर्य रेखा
माना जाता है अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर दो सूर्य रेखा बन रही है तो ऐसे व्यक्ति बहुत खास होते है। उन्हें समाज में भी काफी सम्मान मिलता है। साथ ही वह धन संपत्ति से काफी समृद्ध रहता है।

विज्ञापन
these-line-or-mark-on-the-palm-make-person-lucky-according-to-hastrekha-vigyan
Palmistry - फोटो : iStock

मछली का चिन्ह
हस्तरेखा शास्त्र की माने तो जिस व्यक्ति की हथेली के ऊपरी भाग में मणिबंध के पास जीवन रेखा से लगा हुआ मछली का चिन्ह मिलता है, तो ऐसे व्यक्ति शुभ होते है। उन्हें पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति काफी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed