फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हथेली में ये निशान माने जाते हैं अशुभ, व्यक्ति को बार-बार मिलती है असफलता

Thu, 23 Nov 2023 02:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 Nov 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
palmistry lines bad-luck-sign-on-palm-gives-you-financial-crisis-according-to-palmistry
Palmistry - फोटो : iStock

Palmistry: सभी की हथेलियों पर कुछ ऐसे निशान व लकीरें होती हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताती हैं। ये सभी निशान बेहद ही खास और महत्वपूर्ण होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र की माने तो मनुष्य के हाथों पर बनी लकीरें व्यक्ति के स्वभाव को बताती है। यहीं नहीं हथेली पर मौजूद कुछ लकीरें व्यक्ति को भाग्यशाली भी बनाती है। माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली में 'वी' का निशान तर्जनी और मध्यमा अंगुली के बीच में होता है तो यह बहुत लकी माना जाता है। साथ ये लोग अधिक भरोसेमंद भी होते है। हर लकीर का अपना अलग महत्व होता है। लेकिन हाथों की कुछ लकीरें और निशान व्यक्ति के लिए अशुभ भी होते हैं। इन रेखाओं की वजह से व्यक्ति को जीवन में हर चीज के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि हथेली पर किस निशान या रेखा का होना अशुभ होता है। 

palmistry lines bad-luck-sign-on-palm-gives-you-financial-crisis-according-to-palmistry
Palmistry - फोटो : iStock

हाथ में राहु रेखा
माना जाता है कि जिन व्यक्ति के हाथों में राहु रेखा होती है उनका जीवन बहुत कष्टमय कटता है। इस रेखा को चिंता रेखा या विघ्न रेखा भी कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार, इस रेखा के होने से व्यक्ति को करियर में बार- बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है।

palmistry lines bad-luck-sign-on-palm-gives-you-financial-crisis-according-to-palmistry
Palmistry - फोटो : self

शनि पर्वत पर निशान
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि व्यक्ति के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बना होता है, तो इसे अशुभ माना जाता है। जिन व्यक्ति के हाथों में ये निशान होता है ऐसे लोगों को जीवन में बदनामी का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry lines bad-luck-sign-on-palm-gives-you-financial-crisis-according-to-palmistry
palmistry - फोटो : palmistry

विवाह रेखा का कई शाखाओं में बटना
अगर हाथ में विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाएं तो इससे व्यक्ति को दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति की छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई भी होती है।

विज्ञापन
palmistry lines bad-luck-sign-on-palm-gives-you-financial-crisis-according-to-palmistry
Palmistry

सूर्य रेखा पर द्वीप
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा पर द्वीप का निशान होना बेहद अशुभ होता है। ऐसे व्यक्ति पर बहुत अधिक कर्ज हो जाता है। साथ ही जीवन में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed