हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारे हथेली में रेखाओं के अलावा कई दूसरी तरह के चिन्ह पाए जाते हैं। ऐसे निशान व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में हमें कई तरह की सूचना देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके जीवन में धन लाभ कब होगा और कितना होगा, इन बातों का अंदाजा लगा सकते हैं।
जिनके हाथों पर बनता हो ऐसा निशान,उन्हें मिलता है अचानक धन लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस किसी भी इंसान की हथेली में ह्रदय रेखा, भाग्य रेखा और सूर्य रेखा तीन से मिलकर त्रिभुज का आकार बनता हो उनको अपने जीवन में समय समय पर अचानक ही धन लाभ मिलता रहता है।
पढ़ें- हथेली में इन रेखाओं से पता चलता है आप कितने भाग्यशाली है, जानिए खास बातें
हथेली में गुरू पर्वत पर वर्ग का निशान मौजूद हो तो भी व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है। जिस किसी के हथेली में ये निशान होता वह कम उम्र से धनवान होने लगता है।
पढ़ें- आप सरकारी अधिकारी बनेंगे या नेता, जानिए माथे की इन लकीरों से
वहीं अगर जीवन रेखा के आखिरी छोर पर वर्ग का निशान बना हो तो भी अचानक धन प्राप्ति का सूचक होता है। जिस किसी के हाथ में यह निशान पाया जाता है उसका हर काम सफलता की ऊंचाई तक पहुंचता है।
पढ़ें- अगर आपके हाथ में बना हो ऐसा निशान, भाग्य देता रहेगा हमेशा आपका साथ
जिनकी हथेली में मणिबंध से शुरू होकर रेखा बुध पर्वत यानि छोटी उंगली तक आती हो उनको जीवन में पैसे की कमी कभी नहीं होती है। ऐसा योग 40 सालों के बाद बनता है।