Palmistry: आपने कई बार आपने अनुभव किया होगा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन उन्हें मेहनत के मुताबिक फल नहीं मिलता। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो थोड़े से प्रयास में ही सफलता हासिल कर लेते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य हर कदम पर उनका साथ देता है और कम समय में ही ये लोग ऊंचाइयों को छू लेते हैं, जिसके चलते वे खूब सारा पैसा बना लेते हैं। साथ ही उनका जीवन ऐशो आराम से व्यतीत होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके हाथ की रेखाएं शुभ होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर मौजूद कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं, जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति हर एक काम में सफलता प्राप्त करता है। व्यक्ति की हथेली पर कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं, जो उसे जल्द ही अमीर बन देती हैं। आइए जानते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हथेली पर कौन सी रेखाएं व्यक्ति को धनवान बनाती हैं....
Palmistry: जिनके हाथ में होती हैं ऐसी रेखाएं, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी, बनी रहती है महालक्ष्मी की विशेष कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि किसी व्यक्ति का हाथ भारी हो और हथेली में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से निकल रही हो, तो ऐसे व्यक्ति धनी होने की साथ ही समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। इसके अलावा धार्मिक कार्यों के प्रति भी इन लोगों का झुकाव होता है।
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु, शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत में उभार है, तो उस व्यक्ति के जीवन में राजलक्ष्मी का योग बनता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इस योग के कारण ही वह व्यक्ति कम उम्र में ढ़ेर सारी दौलत एकत्रित करता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा से निकलने वाली भाग्य रेखा शाखा युक्त हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत धनवान होता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली में भाग्य रेखा एक से ज्यादा हो और शनि ग्रह भी उत्तम स्थिति में हो, तो ऐसे व्यक्ति का जीवन सुख सुविधाओं से युक्त होता है। ये लोग जिस क्षेत्र में हाथ आजमाते हैं, उन्हें उसमें भरपूर लाभ मिलता है।