फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudrik Shastra: हाथ के अंगूठे की बनावट बहुत कुछ कहती है आपके बारे में, इसके आकार से जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य

Wed, 27 Apr 2022 03:12 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 27 Apr 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
shape of the thumb can tell your future and your personality according to Samudrik Shastra
हाथ के अंगूठे की बनावट बहुत कुछ कहती है आपके बारे में - फोटो : iStock

Samudrik Shastra:  प्राचीन काल से ही भारत में सामुद्रिक शास्त्र प्रचलित रहा है। इस शास्त्र में व्यक्ति के हाथ-पैर, मुख और संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आकलन किया जाता है। साथ ही व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी बताया जाता है कि उसका भविष्य कैसा होगा। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अन्य अंग किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं, ठीक उसी प्रकार हाथ की उंगलियां भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की उंगलियों के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर गणना करती हैं। हर इंसान के हाथ और पैर की उंगलियों की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। इन्ही में से एक अंगूठा भी है। हाथ के अंगूठे की बनावट और उसकी लंबाई-मोटाई को देखकर व्यक्ति के बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। आइए जानते हैं हाथ के अंगूठे की बनावट के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में...  

shape of the thumb can tell your future and your personality according to Samudrik Shastra
हाथ के अंगूठे की बनावट बहुत कुछ कहती है आपके बारे में - फोटो : iStock
लंबा और पतला अंगूठा

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है। ऐसे व्यक्ति बहुत साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति कसी भी प्रकार की परिस्थिति का डटकर मुकाबला करते हैं और जल्द ही जीवन में सफलता भी हासिल कर लेते हैं। इसके अलावा पतले और लंबे अंगूठे वाला व्यक्ति स्वयं को किसी भी परिस्थिति में ढाल लेता है, लेकिन ऐसे लोगों को जीवन में बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है।

shape of the thumb can tell your future and your personality according to Samudrik Shastra
हाथ के अंगूठे की बनावट बहुत कुछ कहती है आपके बारे में - फोटो : iStock
छोटा और मोटा अंगूठा  

जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा और मोटा होता है, ऐसे लोगों में कॉन्फिडेंस की कमी होती है। साथी इन लोगों को बहुत जल्दी किसी पर विश्वास नहीं होता है। इनके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं। ये लोग जल्दी किसी बात को दिल पर ले जाते हैं और फिर घंटों उसके बार में सोचते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shape of the thumb can tell your future and your personality according to Samudrik Shastra
हाथ के अंगूठे की बनावट बहुत कुछ कहती है आपके बारे में - फोटो : iStock
लचीला अंगूठा

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का अंगूठा लचीला होता है या फिर काफी हद तक पीछे की ओर मुड़ जाता है, ऐसे लोगों का स्वाभाव भी बहुत लचीला होता है। ये लोग अपने आपको किसी भी परिस्थिति में ढालने के लिए सक्षम होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ऐसे लोग हठी स्वाभाव के नहीं होते हैं। साथ ही ये लोग कुछ भी दिल में नहीं रखते, इनको जो बोलना है वो मुंह पर बोलते हैं। 

विज्ञापन
shape of the thumb can tell your future and your personality according to Samudrik Shastra
हाथ के अंगूठे की बनावट बहुत कुछ कहती है आपके बारे में - फोटो : iStock
पतला अंगूठा

जिन लोगों के हाथ का अंगूठा पतला होता है ऐसे व्यक्ति बहुत साहसी और निडर होते हैं। ऐसे लोग बिजनेस में जोखिम उठाने से नहीं घबराते नहीं हैं। साथ ही ये लोग बिजनेस में खूब मेहनत करके पैसे कमाते हैं। साथ ही इन लोगों के शौक भी महंगे होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed