फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudrik Shastra: ऐसी उंगली वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास, चमका सकती हैं पति की किस्मत

Thu, 16 Jun 2022 06:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 16 Jun 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Samudrik Shastra Lucky Girls For Life Partner according to Pamlistry in hindi
ऐसी उंगली वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास - फोटो : iStock

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के हाथ-पैर, मुंह और संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आकलन किया जाता है। साथ ही व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी विस्तार से बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार शरीर के अन्य अंग किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बताते हैं, ठीक उसी प्रकार हाथ की उंगलियां भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की उंगलियों के बारे में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो उसके व्यक्तित्व को लेकर गणना करती हैं। हर इंसान के हाथ और पैर की उंगलियों की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। आज हम लड़कियों की उंगलियों के बारे में बात करेंगे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कियों की अंगुलियों की बनावट के आधार पर ये जाना जा सकता है, वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी। चलिए जानते हैं...  

Samudrik Shastra Lucky Girls For Life Partner according to Pamlistry in hindi
ऐसी उंगली वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास - फोटो : iStock
छोटी अंगुलियों वाली लड़कियां

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लड़कियों की अंगुलियां छोटी होती है, वे बहुत ही खर्चीले स्वभाव की होती हैं। ऐसी लड़कियों को शॉपिंग और लग्जरी आइटम खरीदने का शौक होता है। लेकिन इन्हें रिश्तों को निभाना अच्छे से आता है। सुख-दुख में ये हमेशा दूसरों के साथ खड़ी रहती हैं। ये खुले विचारों वाली होती हैं, इसलिए कभी-कभी इसके विचार दूसरों के साथ मेल नहीं खा पाते। 

Samudrik Shastra Lucky Girls For Life Partner according to Pamlistry in hindi
ऐसी उंगली वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास - फोटो : iStock

जिन लड़कियों के हाथ की उंगली के आगे का हिस्सा पतला हो और बाकी के सारे पोर एक समान हों, तो ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है। ऐसी लड़कियां बहुत केयरिंग होती हैं। घर-परिवार के लोगों का खास ख्याल रखती हैं। इस तरह की उंगली वाली लड़कियां पति और ससुराल दोनों के लिए भाग्यशाली होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samudrik Shastra Lucky Girls For Life Partner according to Pamlistry in hindi
ऐसी उंगली वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास - फोटो : iStock

साथ ही जिन लड़कियों की उंगलियां गोल और लंबी होती हैं, वो बहुत सौभाग्यशाली होती हैं। स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। हर स्थिति में पति के साथ खड़ी रहती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये बिजनेस माइंडेड होती हैं और बिजनेस में पति को सहयोग करती हैं।

विज्ञापन
Samudrik Shastra Lucky Girls For Life Partner according to Pamlistry in hindi
ऐसी उंगली वाली लड़कियां होती हैं बेहद खास - फोटो : iStock

इसके अलावा जिन लड़कियों की उंगलियां छोटी और पतली होती हैं, वे काफी कंजूस होती हैं। ये पैसे खर्च करने के मामले में हमेशा पीछे रहती हैं। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। इसी वजह से इनका कोई खास दोस्त भी नहीं होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed