फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: लव मैरिज के संकेत देती है हथेली की ये रेखा, क्या आपके हाथों में भी है ये लकीर?

Fri, 07 Feb 2025 12:39 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 07 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

हस्तरेखा विज्ञान हमें हमारे जीवन के बारे में जानने में काफी मदद करता है। हस्तरेखा विज्ञान में शादी से जुड़ी रेखाओं के बारे में भी बताया गया है। दरअसल, हमारे हाथों की रेखा हमारे वैवाहिक जीवन के बारे में भी कई अहम जानकारी देती हैं।

विज्ञापन
Palmistry these lines in the palm indicate about love marriage
शादी के बारे में बताती है ये रेखा - फोटो : Amar Ujala
loader
Love Marriage Palmistry: हर व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। सभी के जीवन में शादी सबसे बड़ा पड़ाव होता है, जिसे लेकर लोग चिंतित भी रहते हैं। हस्तरेखा विज्ञान हमें हमारे जीवन के बारे में जानने में काफी मदद करता है। हस्तरेखा विज्ञान में शादी से जुड़ी रेखाओं के बारे में भी बताया गया है। दरअसल, हमारे हाथों की रेखा हमारे वैवाहिक जीवन के बारे में भी कई अहम जानकारी देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि हमारी हथेली की कौन सी रेखाएं हमारी लव मैरिज और अरेंज मैरिज के बारे में बताती हैं। 
 

Hatheli Par Navgrahon Ki Sthiti: आपकी हथेली पर कहां बैठे हैं राहु-केतु और अन्य ग्रह, यहां जानें शुभ है या अशुभ

Palmistry: हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Palmistry: क्या आपकी भी हथेली पर है ये निशान? भाग्यशाली होने का संकेत देती है ये रेखा


 
Palmistry these lines in the palm indicate about love marriage
लव मैरिज की रेखा - फोटो : अमर उजाला
लव मैरिज की रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा हथेली में कनिष्ठा उंगली के नीचे, हृदय रेखा के ऊपर क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) रूप में पाई जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि अगर आपकी विवाह रेखा पर वर्ग का निशान हो, तो इसका यह अर्थ होता है कि व्यक्ति की लव मैरिज हो सकती है। वहीं शुक्र पर्वत (अगूठे के नीचे वाला भाग) का स्पष्ट और उभरा हुआ होना भी लव मैरिज के संकेत देता है। 
Palmistry these lines in the palm indicate about love marriage
Palmistry - फोटो : freepik
शादी में देरी
अगर किसी की शादी में बहुत देर हो रही है तो इसकी एक वजह कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ स्थिति में होना भी हो सकती है। हथेली की रेखाओं में भी इस बात का संकेत मिलता है। अगर विवाह रेखा को कोई अन्य रेखा काटती है, तो यह भी शादी में देरी का एक संकेत माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry these lines in the palm indicate about love marriage
हाथ की रेखा - फोटो : Amar Ujala
शादी की उम्र 
यदि आपकी हथेली पर विवाह रेखा हृदय रेखा के बहुत करीब होती है तो व्यक्ति की शादी 20-22 साल की उम्र तक हो सकती है। लेकिन यह स्थिति जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत भी देती है। वहीं दूसरी ओर अगर रेखा हृदय रेखा से दूर और उंगलियों के करीब होती है तो ऐसे में शादी में समय लग सकता है।
 
विज्ञापन
Palmistry these lines in the palm indicate about love marriage
दांपत्य जीवन  - फोटो : Amar Ujala
दांपत्य जीवन 
हथेली की गहरी और सीधी विवाह रेखा मजबूत और समृद्ध वैवाहिक जीवन का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवनसाथी के साथ सम्मानजनक और समृद्ध जीवन गुजारते हैं। अगर विवाह रेखा अस्पष्ट या ऊबड़-खाबड़ दिखती है तो यह वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का संकेत देती है।
 

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी भी हथेली पर है ये क्रॉस के निशान? बहुत धनवान होते हैं ऐसे लोग





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed