फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा: हथेली पर ऐसे भाग्य रेखा का होना दिलाता है व्यक्ति को अपार धन-दौलत और मान-सम्मान

Tue, 08 Mar 2022 02:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 08 Mar 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
palmistry such fate line on the palm gives fame and wealth
palmistry: हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी इन्हीं रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में मालूम किया जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

हर एक व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और कई तरह के निशान बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी इन्हीं रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में मालूम किया जा सकता है। इन्ही लकीरों में कुछ विशेष तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं जो केवल किस्मत वालों लोगों के हाथ पर ही होते हैं। जिन व्यक्तियों की हथेली पर ये भाग्यशाली लकीरे बनी हुई होते हैं उनको हर तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों के जीवन में उनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। हम बात कर रहे हैं हथेली पर मौजूद भाग्यरेखा के बारे में,जो कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत पर जाकर मिलती है। आज हम आपको इसी भाग्यरेखा के बारे में बताने जा रहे हैं।

palmistry such fate line on the palm gives fame and wealth
palmistry
धनवान बनते हैं ऐसे लोग
सभी रेखाओं में भाग्यरेखा का विशेष महत्व होता है। भाग्यरेखा से व्यक्ति के जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त करने का संकेत छिपा हुआ होता है। अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्य रेखा कलाई से शुरू होते हुए और बिना कटे हुए बिलकुल सीधे शनि पर जाकर मिलती हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं रहती है। भाग्य के सहारे वह सफलता की ऊचाईयां छूता है। भाग्य रेखा जितनी गहरी और साफ होगी व्यक्ति उतनी ही ज्यादा भाग्यशाली होगा।
 
palmistry such fate line on the palm gives fame and wealth
palmistry
अच्छा करियर के संकेत
हथेली पर अच्छी भाग्यरेखा होने से व्यक्ति का करियर भी चमकदार होता है। जिन व्यक्तियों की हथेली पर भाग्यरेखा सीढ़ीनुमा के आकार का होता है वह व्यक्ति बहुत ही मेहनती होता है। ऐसे लोग मेहनत के बल पर अपनी किस्मत को बदल देते हैं और जीवन में अपार सफलताएं प्राप्त करते हैं। वहीं इसके अलावा अगर भाग्यरेखा अंत में शनि पर्वत पर न जाकर गुरु पर्वत पर मुड़ जाएं तो ऐसे व्यक्ति में कमाल की नेतृत्व क्षमता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry such fate line on the palm gives fame and wealth
Palmistry - फोटो : amar ujala
मान-सम्मान और धन में वृद्धि
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर भाग्यरेखा से कई तरह की लकीरे निकलती हुए सीधे शनि पर्वत पर मिलती है तो व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करता है। ऐसे लोगों की आमदानी में काफी बढ़ोत्तरी होती है। इस तरह की भाग्यरेखा के सहारे उनके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है।
 
विज्ञापन
palmistry such fate line on the palm gives fame and wealth
palmistry - फोटो : palmistry
जिन व्यक्तियों की हथेली पर भाग्य रेखा हाथ की अन्य रेखाएं उसे किसी भी तरह से काट रही हों तो इस स्थिति में आपको सामान्य से अधिक मेहनत के बाद ही सफलता हासिल होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed