फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: अनामिका उंगली की बनावट खोलेगी जीवन का राज, जानिए आपके पास कितना है पैसा और कब मिलेगी तरक्की

Wed, 09 Mar 2022 12:47 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 09 Mar 2022 12:47 PM IST
विज्ञापन
Palmistry ring finger shape shows how much money in your life anamika ungli
अनामिका उंगली की बनावट खोलेगी जीवन का राज - फोटो : iStock

जिस प्रकार ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली को देखकर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बताया जाता है। ठीक उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में आकलन किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के द्वारा व्यक्ति के अंगो की बनावट, तिल और निशान आदि को देखकर उसे आने वाले जीवन, व्यापार और धन संबंधित मामलों के बारे में जाना जाता है। साथ ही इसके द्वारा आप जान सकते हैं कि आपका जीवन कैसा रहेगा। इसके अलावा हाथों और उंगलियों की बनावट देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति के जीवन में कितना धन है। उंगलियों की बनावट किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर की बनावट के बारे में। चलिए जानते हैं कि आपकी नामिका उंगली की बनवाट आपके स्वभाव के बारे में क्या कहती है....  

Palmistry ring finger shape shows how much money in your life anamika ungli
अनामिका उंगली की बनावट खोलेगी जीवन का राज - फोटो : iStock
लंबी अनामिका उंगली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की अनामिका उंगली तर्जनी से लंबी होती है ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती हैं। इन लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग प्रशासनिक पोस्ट पर होते हैं। ऐसे लोग जॉब के साथ बिजनेस करने के भी शौकीन होते हैं और खूब शोहरत कमाते हैं। 

Palmistry ring finger shape shows how much money in your life anamika ungli
अनामिका उंगली की बनावट खोलेगी जीवन का राज - फोटो : iStock
छोटी अनामिका उंगली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की अनामिका उंगली की लंबाई कम यानी छोटी होती है, ऐसे लोगों के जीवन में उम्र बढ़ने के साथ ही धन की बढ़ोत्तरी होती जाती है। ऐसे लोगों के पास शुरुआती उम्र में तो धन कम रहता है, लेकिन बाद में इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry ring finger shape shows how much money in your life anamika ungli
अनामिका उंगली की बनावट खोलेगी जीवन का राज - फोटो : iStock
पतली अनामिका उंगली

जिन लोगों की अनामिका उंगली पतली होती है, ऐसे लोग जीवन खूब नाम और शौहरत पाते हैं। कहा जाता है कि इन लोगों को महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है। हालांकि ऐसे लोग दानी भी होते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग अपनी लव लाइफ में बेहद वफादार होते हैं।

विज्ञापन
Palmistry ring finger shape shows how much money in your life anamika ungli
अनामिका उंगली की बनावट खोलेगी जीवन का राज - फोटो : iStock
मोटी अनामिका उंगली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की अनामिका उंगली की मोटाई अधिक होती है ऐसे लोगों को जीवन में काफी देर से धन की प्राप्ति होती है। इन लोगों को धन के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोग धन को संचय भी नहीं कर पाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed