हथेली पर कई तरह के निशान और आकृतियां होती हैं जिसका हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र में विशेष महत्व होता है। इन रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
हथेली पर शनि पर्वत और भाग्य रेखा का मिलना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर भाग्य रेखा कलाई से यानी जिस स्थान पर मणिबंध बना हो वहां से चल कर सीधे शनि पर्वत पर जाकर मिले तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। हर जगह ऐसे व्यक्ति को किस्मत का भरपूर साथ मिलता है।
अगर किसी की हथेली भारी और चौड़ी हो तो वह जीवन में अमीर जरूर बनता है। उसे हमेशा किस्मत का साथ मिलता है।
व्यक्ति के जीवन में उस स्थिति में सबसे ज्यादा धन और सुख प्राप्त होता जब हथेली में शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखाएं बनती हो।
उठा हुए सूर्य पर्वत से जहां व्यक्ति को मान-सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है वहीं अगर शनि पर्वत में उभार हो तो व्यक्ति कभी भी अपने जीवन में किसी कार्य में असफल नहीं हो सकता।