फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: ऐसी मस्तिष्क रेखा व्यक्ति को बनाती है भाग्यशाली, जीवन में खूब मिलती है शोहरत और दौलत

Tue, 15 Mar 2022 10:11 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Mar 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
Palmistry head line of hand indicate how lucky you are know all about mastishk rekha
मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप - फोटो : iStock

Mastishk Rekha: हस्तरेखा विज्ञान से किसी व्यक्ति के भविष्य को देखा जा सकता है। ज्योतिष की इस विधा को सीखना आसान है। बस हमें हथेली पर बनने वाली रेखाओं की जानकारी और उभरे हुए पर्वतों के बारे में मालूम होना चाहिए। हथेली देखते समय आपको सबसे पहले अंगुलियों, अंगूठे और उसकी हथेली की बनावट को देखना चाहिए। व्यक्ति की हाथ में तीन रेखाएं प्रमुख होतीं हैं, जिसमें से एक है मस्तिष्क रेखा। मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के बाद दूसरी सबसे महत्वपूर्ण रेखा होती है। मस्तिष्क रेखा को यूं तो बुद्धि रेखा कहा जाता है, लेकिन ये भावनात्मकता को भी बताती है। इस रेखा के जरिए आप जान सकते हैं कि व्यक्ति सृजनात्मक कार्यों में अधिक रुचि लेने वाला है या तार्किकता में पक्का है। साथ ही मस्तिष्क रेखा ये भी बताती है व्यक्ति किस क्षेत्र में अपना करियर बनाएगा और वह जीवन में कितना नाम और शोहरत कमाएगा। चलिए आज जानते हैं मस्तिष्क रेखा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें…

Palmistry head line of hand indicate how lucky you are know all about mastishk rekha
मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप - फोटो : iStock

मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा से मिलकर ही आरंभ होती है। मस्तिष्क रेखा व्यक्ति की बुद्धि और ज्ञान को दर्शाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा में जरा सा अंतर होता है, उनके विचार बहुत स्वतंत्र होते हैं।

Palmistry head line of hand indicate how lucky you are know all about mastishk rekha
मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप - फोटो : iStock

वहीं जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा में ज्यादा दूरी होती है वे लोग बिना सोच-विचार के कोई भी कार्य कर जाते हैं। किसी भी काम को करने से पहले ये लोग ज्यादा सोचते नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry head line of hand indicate how lucky you are know all about mastishk rekha
मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप - फोटो : iStock

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के हाथ में मस्तिष्क रेखा एक किनारे से जीवनरेखा से लगभग सटी हुई आगे बढ़ती है और इन दोनों रेखाओं के बीच अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सके तो ऐसे लोग तेज दिमाग वाले होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग मल्टी टैलेंटेड होते हैं। 

विज्ञापन
Palmistry head line of hand indicate how lucky you are know all about mastishk rekha
मस्तिष्क रेखा से जान सकते हैं कितने भाग्यशाली हैं आप - फोटो : iStock

इसके अलावा किसी व्यक्ति के हाथ में मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत की ओर झुकी हुई हो, तो माना जाता है कि ऐसे लोग अच्छा साहित्यकार, कलाकार, अभिनेता या नेता होते हैं। ऐसे लोगों अपने कार्यों से बहुत सफल होते हैं और समाज में नाम कमाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed