फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा शास्त्र: बहुत किस्मत वालों की हथेली में बनता है ये निशान

Mon, 24 Aug 2020 03:36 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 24 Aug 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Palmistry hast rekha People who have these marks in their hands are very lucky
हस्तरेखाशास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में बनने वाली रेखाओं का आकलन करके हमारे बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है, शास्त्रों में हाथ में बनने वाली रेखाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है। हमारे हाथ की रेखाओं का संबंध जीवन में घटने वाले घटनाक्रमों से होता है। क्योंकि हथेली की रेखाएं बदलती रहती हैं। हाथ में बनने वाली रेखाओं में सबसे महत्वपूर्ण रेखा भाग्य की रेखा मानी गई है। हाथ में बनने वाले कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं। जानते हैं हाथ में बनने वाले इन निशानों के अनुसार व्यक्ति के भाग्य में क्या लिखा होता है...

Palmistry hast rekha People who have these marks in their hands are very lucky
हाथ में बनने वाला M का निशान

अगर किसी के हाथ की भाग्य रेखा चंद्रपर्वत से आरंभ होती है, तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की करते है, और हर कार्य में सफल होते हैं, साथ ही मान-प्रतिष्ठा भी प्राप्त होती है। जिन लोगों के हाथ की रेखाएं एम (M) की आकृति बनाती हैं। ऐसे लोग दिमाग के तेज होते हैं ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती है। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता कमाल की होती है। इसलिए ये लोग अपने जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। ये लोग अपने जीवन की हर बाधा को पार कर लेते हैं।   

Palmistry hast rekha People who have these marks in their hands are very lucky
हाथ में बनने वाले x के निशान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बहुत कम लोगों के हाथों में एक्स (X) चिह्न बनता है, यह निशान मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा के बीच में बनता है। ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक हथेली में एक्स का निशान बनने पर व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता के साथ प्रसिद्धि भी प्राप्त होती है। ये लोग पैसे के मामले में बहुत किस्मत वाले होते हैं। मेहनत करने पर इनके जीवन में धन ही धन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Palmistry hast rekha People who have these marks in their hands are very lucky
आधे चांद का निशान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिन लोगों के दोनों हाथों की हथेलियों को मिलाने पर एक दम स्पष्ट रुप से आधे चांद की आकृति बनती है, यदि किसी व्यक्ति के हाथों में गुरु पर्वत से शनि पर्वत के अंत तक जाते हुए सीधी होती है और कहीं से कटी हुई न होकर आधे चांद का निर्माण करती है,कहते हैं कि ऐसे लोग आकर्षक होने से साथ बुद्धि के तेज भी होते हैं। पुरानी से पुरानी बात भी इन्हें याद रहती है। अपनी बुद्धि के बल पर ही अपने जीवन में तरक्की प्राप्त करते हैं, ऐसे लोगों को जीवन साथी भी सुंदर मिलता है।. 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed