हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनी जीवन रेखा प्रमुख रेखाओं में से एक रेखा होती है। जीवन रेखा से इस बात का संकेत मिलता है कि व्यक्ति का जीवन और सेहत कैसी रहेगी। हथेली पर बनी जीवन रेखा को देखकर भविष्य में होने वाली बीमारियों और दुर्घटनाओं के बारे में पहले से ही पता चल जाता है। हथेली पर जीवन रेखा अंगूठे और तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) के बीच से आरंभ होकर कलाई के पास जाकर मिलती है। जीवन रेखा को लाइफ लाइन भी कहते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर बनी जीवन रेखा का महत्व और इनके अलग-अलग संकेतों के बारे में...
हथेली पर जीवन रेखा: लकीरें जो बताती हैं भविष्य में होने वाली बीमारियों और हादसों के बारे में...
हथेली पर जीवन रेखा का न बनना
जिन हथेलियों में जीवन रेखा नहीं बनती हैं उसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। हथेली पर जीवन रेखा का न बनना खराब सेहत, दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और छोटा जीवन की तरफ इशारा करती है।
लंबी और गहरी जीवन रेखा
अगर किसी की हथेली पर लंबी और गहरी जीवन रेखा बनी होती है तो इसका मतलब उस व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है। ऐसे लोगों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता काफी होती है यानी प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहती है।
छोटी जीवन रेखा वाला व्यक्ति शर्मीले स्वभाव का व्यक्ति होता है। अपने इसी स्वभाव के कारण दूसरे लोग उस पर हमेशा हावी होने की कोशिश करता है।
मोटी जीवन रेखा
अगर आप की हथेली पर मोटी जीवन रेखा बनी हुई तो इसक मतलब आप अपने शारीरिक बल के कारण मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। इस तरह के लोग ज्यादा से ज्यादा खेल से संबंधित गतिविधियों में भाग लेते हैं।
हथेली पर यहां बनते हैं करोड़पति योग के निशान, देखिए आपकी हथेली में है क्या?
अगर जीवन रेखा को काटती हुई कई अन्य छोटी रेखाएं हथेली पर बनती हो तो इसका मतलब आपके जीवन में कोई बड़ा हादसा घट सकता है। वहीं अगर हथेली पर जीवन रेखा साफ-सुथरी और स्पष्ट रूप से अर्ध गोलाकार में हो तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसे लोगों का स्वस्थ्य बहुत अच्छा रहता है जिस कारण से ये लोग बहुत उत्साही और ऊर्जा से भरे हुए होते हैं।