फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हथेली पर इन जगहों पर बना तिल व्यक्ति को दिलाता है धन दौलत और मान-सम्मान

Wed, 16 Mar 2022 03:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Mar 2022 03:30 PM IST
विज्ञापन
palmistry astrology mole on palm indicate your life is going smooth
palmistry

एक तरफ जहां ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति का अध्ययन करके उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में जानकारियां प्राप्त होती हैं तो दूसरी तरफ हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर मौजूद लकीरों,निशानों और तिलों का विश्लेषण कर उसके भाग्य, सेहत, धन लाभ और वैवाहिक जीवन के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर मौजूद तिल का अपना महत्व होता है। हथेली पर तिल किस स्थान पर बना है उसी के आधार पर व्यक्ति के भाग्य के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

palmistry astrology mole on palm indicate your life is going smooth
palmistry - फोटो : astrology
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली की पहली अंगुली पर तिल बना होता है तो यह व्यक्ति के भाग्यशाली होने का संकेत है। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। ऐसे लोग बहुत ही धनवान और सुख सुविधा से परिपूर्ण होते हैं। मेहनती स्वभाव के कारण ये किसी भी काम को करने में पीछे नहीं हटते।
palmistry astrology mole on palm indicate your life is going smooth
palmistry
कई लोगों की मध्यमा अंगुली पर भी तिल बना हुआ होता है। ऐसे लोग बहुत ही तेज-तर्रार होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में ऐशोआराम के साथ रहते हैं। महंगी चीजों में इनकी दिलचस्पी खास होती है। ये लोग बहुत ही स्पष्टवादी स्वभाव के होते हैं। सीधी और कड़वी बातों को कहने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
palmistry astrology mole on palm indicate your life is going smooth
जिन लोगों की हथेली की सबसे छोटी उंगली पर तिल होता बना हुआ होता ऐसे लोग मान,सम्मान और धन दौलत खूब कमाते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही शानदार और आकर्षक होता है। इन लोगों के आसपास रहने वाले लोग इनकी नेतृत्व क्षमता के कायल होते हैं।
विज्ञापन
palmistry astrology mole on palm indicate your life is going smooth
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के अंगूठे पर तिल का होना उस व्यक्ति के बहुत ही भाग्यशाली होने का संकेत होता है। ऐसे लोग बहुत ही साहित्य और कला प्रेमी स्वभाव के होते हैं। व्यापार करने में इनकी बहुत ही तारीफ होती है। धन के मामले में ऐसा लोग कभी भी पीछे नहीं रहते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed