फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हस्तरेखा ज्योतिष: हथेली के अनुसार जानिए कौन-सा करियर होगा आपके लिए बेहतर

Thu, 31 May 2018 09:26 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 May 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Know what do your palm lines say about your career
palmistry
12वीं क्लास के परिणाम आने के बाद छात्र इस बात को लेकर परेशान नजर आते हैं कि वो किस क्षेत्र में अपना करियर बनाएं। पर क्या आप जानते हैं कि हस्तरेखा विज्ञान की मदद से हम जान सकते हैं कि हमें किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए। आप अपनी हथेली की मदद से अपने करियर के चुन सकते हैं। 


सूर्य पर्वत
अनामिका अंगुली के नीचे के भाग को सूर्य पर्वत कहते हैं। अगर आपकी हथेली पर सूर्य पर्वत उभरा हुआ है तो आपको क्रिएटिव फील्ड में जाना चाहिए। जैसे आर्ट, फैशन डिजाइनिंग, होम डेकोर, पेंटिंग, ऐड इत्यादि। आपको बता दें, इससे अलग आपके लिए इंजिनियरिंग और सरकारी क्षेत्र में जाना भी अच्छा रहेगा।

गुरु पर्वत 
तर्जनी उंगली के नीचे का स्थान गुरु पर्वत कहलाता है। अगर आपकी हथेली का यह भाग उभरा हुआ है तो इसका अर्थ की आप पढ़ाई में तेज हैं। आपके लिए मैनेजमेंट का क्षेत्र बेहतर है। 

शुक्र पर्वत
हथेली में अंगूठे के नीचे के हिस्से को शुक्र पर्वत कहलाता है। अगर आपकी हथेली में यह भाग उभरा हुआ है तो आपको सौंदर्य से जुड़े क्षेत्र का चयन करना चाहिए। इसमें आपको अपार सफलता मिल सकती है। आप चाहे तो कला, ब्यूटी इंडस्ट्री, संगीत और होम डेकोर से जुड़े क्षेत्रों में नाम कमा सकते हैं।

शनि पर्वत
मध्यमा उंगली के नीचे के हिस्से को शनि पर्वत कहते हैं। अगर आपका शनि पर्वत उभरा हुआ है तो इसका मतलब होता है कि आपको सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। करियर क्षेत्र की बात करें तो आपके लिए इंजिनियरिंग और रिसर्च का क्षेत्र बेहतर है।  

बुध पर्वत
कनिष्का उंगली या छोटी उंगली के नीचे के हिस्से को बुध पर्वत कहते हैं। अगर आपके दोनों हाथों में बुध पर्वत उभरा हुआ है तो आपके लिए अपनी पसंद के हिसाब से अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना अच्छा रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed