फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hans Yog In Palmistry: हथेली पर बनने वाला हंस योग आकर्षित करता है धन-दौलत, क्या आपकी हथेली पर है ये रेखा?

Wed, 19 Feb 2025 04:23 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 19 Feb 2025 04:23 AM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में हंस योग होता है, वे अपार धन-संपत्ति अर्जित करते हैं और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। यह राजयोग व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि यह योग कैसे बनता है।
 

विज्ञापन
Hans Yog In Palmistry Hans Yog formed on the palm attracts wealth
हंस योग से मिलने वाले लाभ - फोटो : Amar Ujala
Benefits of Hans Yoga in the Palm: किसी व्यक्ति की प्रगति उसकी मेहनत और भाग्य दोनों पर निर्भर करती है। कुछ लोग ऊंचाइयों को छू लेते हैं, जबकि कई निरंतर प्रयास करने के बावजूद भी उतनी सफलता नहीं प्राप्त कर पाते। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में हंस योग होता है, वे अपार धन-संपत्ति अर्जित करते हैं और समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। यह राजयोग व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि यह योग कैसे बनता है।


हंस योग का निर्माण कैसे होता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरु पर्वत उन्नत हो, तर्जनी उंगली अनामिका से लंबी हो और हथेली पर क्रॉस के अतिरिक्त कोई अन्य निशान न हो, तो यह हंस योग का निर्माण करता है। यह योग व्यक्ति के भाग्य को मजबूत करता है और उसे उन्नति के मार्ग पर ले जाता है।

Lucky Moles: शरीर के इन अंगों पर तिल माने जाते हैं बहुत भाग्यशाली, ऐसे लोगों को जल्द मिलती है सफलता


 
Hans Yog In Palmistry Hans Yog formed on the palm attracts wealth
देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
देव गुरु बृहस्पति का प्रभाव
हंस योग पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है, जिसका निर्माण देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव से होता है। यह योग जिन लोगों की कुंडली में होता है, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उन्हें अपने कार्यों में निरंतर सफलता मिलती है। बृहस्पति की कृपा से वे जीवन में आने वाली बाधाओं का समाधान सहजता से कर पाते हैं और बिना भय के अपने कार्यों को पूरा कर सकते हैं।
 
Hans Yog In Palmistry Hans Yog formed on the palm attracts wealth
हंस योग से मिलने वाले लाभ - फोटो : freepik
हंस योग से मिलने वाले लाभ
जिन व्यक्तियों की हथेली में यह योग होता है, उनकी मेहनत बेकार नहीं जाती और वे हर कार्य में सफलता प्राप्त करते हैं। वे ईमानदार और सत्यनिष्ठ होते हैं तथा रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभाते हैं। 
 

Palmistry: हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Hans Yog In Palmistry Hans Yog formed on the palm attracts wealth
हंस योग से मिलने वाले लाभ - फोटो : Amar Ujala
ऐसे लोगों को जीवन में सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। उन्हें स्त्री सुख, संपत्ति, वाहन आदि का पूर्ण आनंद प्राप्त होता है। उनकी बनाई गई योजनाएं सफल होती हैं और वे अपने जीवन को आत्मनिर्भरता से जीना पसंद करते हैं।

Palmistry: लव मैरिज के संकेत देती है हथेली की ये रेखा, क्या आपके हाथों में भी है ये लकीर?

विज्ञापन
Hans Yog In Palmistry Hans Yog formed on the palm attracts wealth
आध्यात्मिक आस्था और सामाजिक सम्मान - फोटो : adobe stock
आध्यात्मिक आस्था 
जिन लोगों की कुंडली में हंस योग बनता है, वे सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं और आध्यात्मिक रूप से गहरी आस्था रखते हैं। वे सभी लोगों को समान सम्मान प्रदान करते हैं, जिससे समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है। ऐसे लोग नौकरी या व्यवसाय में उच्च पदों तक पहुंचते हैं और उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है, जिससे वे सबको आकर्षित करते हैं। समाज में वे सम्माननीय व्यक्तियों में गिने जाते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed