फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है ये निशान, करियर में करते हैं खूब तरक्की

Thu, 29 Aug 2024 05:43 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Good Luck Signs M Letter On Palm Know The Meaning Of M Letter In Palmistry
भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है M का निशान - फोटो : Amar Ujala

Meaning Of M Letter In Palmistry: हमारी हथेली पर मौजूद हर छोटी बड़ी रेखा हमारे भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। हस्तरेखा विज्ञान की मदद से हम अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में हमारी हथेली पर मौजूद रेखाओं का गहराई से अध्ययन किया जाता है, जिसकी सहायता से कई सवालों का जवाब जाना जा सकता है, जैसे कोई व्यक्ति पढ़ाई में कितना एक्सपर्ट होगा? कोई इंसान कितना अमीर होगा? या किसी के जीवन में कितनी मुश्किलें आ सकती हैं? हमारी हस्तरेखा हमारे कर्म, भाग्य, और जीवन के उतार-चढ़ाव को भी दर्शाते हैं।



हस्तरेखा शास्त्र के विशेषज्ञों की मानें तो जिन लोगों की हथेली पर रेखाओं से 'M' बनता नजर आता है, उनके जीवन में कभी भी पैसे और शोहरत की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि हथेली पर ये 'M' का निशान कहां बनता है और आप इसे कैसे देख सकते हैं।  

Good Luck Signs M Letter On Palm Know The Meaning Of M Letter In Palmistry
भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है M का निशान - फोटो : istock

हथेली पर किन रेखाओं से मिलकर बनता है M?
विशेषज्ञों का मानना है कि हथेली पर जब हृदय, माइंड (हेड) और जीवन रेखा के मिलने से 'M' बनता दिखाई देता है, तो इसे बेहद लकी माना जाता है। पामिस्ट्री में इस 'M' का विशेष महत्व होता है। जानकारों की मानें तो बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जिनकी हथेली पर ये 'M' का निशान नजर आता है। जिन लोगों की हाथ पर निशान होता है, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं।
 

Good Luck Signs M Letter On Palm Know The Meaning Of M Letter In Palmistry
भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है M का निशान - फोटो : Amar Ujala

पामिस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऐसे लोग बेहद भाग्यवान होते हैं। ऐसे लोग अपने करियर में भी आगे चलकर बहुत तरक्की करते हैं और एक बड़ा मुकाम हासिल करते हैं। इन लोगों में सेल्फ मोटिवेशन की भी कमी नहीं होती है और न ही ये लोग अपने नियमों के कच्चे होते हैं। इनकी ये खासियत ही इनको और लोगों से अलग करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Good Luck Signs M Letter On Palm Know The Meaning Of M Letter In Palmistry
भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है M का निशान - फोटो : Amar Ujala

हथेली पर 'M' निशान होने पर न केवल करियर में सफलता मिलती है, बल्कि इन लोगों में इंसान को परखने की अच्छी समझ होती है। ऐसे लोग छल, कपट या चतुराई को आसानी से परख लेते हैं। इनके सामने झूठ या धोखेबाजी भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती है। 

विज्ञापन
Good Luck Signs M Letter On Palm Know The Meaning Of M Letter In Palmistry
भाग्यशाली लोगों की हथेली पर ही होता है M का निशान - फोटो : istock
आपको बता दें कि हस्तरेखा शास्त्र का यह सिद्धांत लेफ्ट हैंडेड लोगों पर विपरीत रूप से काम करता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर बाएं हाथ वाले लोगों के बाएं हाथ पर ये 'M' हो तो इसके शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed