फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली पर होती है ऐसी शनि रेखा, छूते हैं सफलता का शिखर

Fri, 06 May 2022 07:18 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 06 May 2022 07:18 AM IST
विज्ञापन
English Headline/Slug- Palmistry Know Saturn Line in Hands Make People Lucky There Is No Shortage of Money
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली पर होती है ऐसी शनि रेखा - फोटो : istock

Shani Line In Hand: हस्तरेखा शास्त्र में मनुष्य की हथेली में मौजूद कई तरह की रेखाओं, चिन्ह और पर्वत के बारे में विस्तार से बताया गया है। ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ दर्शाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में कुछ रेखाओं को बहुत विशेष माना गया है। कहा जाता है कि जिनके हथेलियों पर ये रेखाएं होती हैं वो लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं। ये रेखाएं जिनकी हथेली पर होती हैं उनका जीवन सुख समृद्धि से भरा रहता है। इन्हीं रेखाओं में से एक है शनि रेखा। आज हम हथेली में मौजूद शनि रेखा के बारे में जानेंगे। दरअसल, व्यक्ति के हाथ में शनि रेखा उसके भाग्यशाली होने का प्रतीक है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथों में शनि रेखा स्पष्ट होती है, वे लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं। हथेली में शनि रेखा होने पर व्यक्ति किस्मत का धनी होता है, उसको जीवन में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही शनि देव उसपर हमेशा मेहरबान रहते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कहती है हथेली में मौजूद रेखा....  

English Headline/Slug- Palmistry Know Saturn Line in Hands Make People Lucky There Is No Shortage of Money
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली पर होती है ऐसी शनि रेखा - फोटो : iStock
हथेली में कहां होती है शनि रेखा?

हथेली में शनि पर्वत मध्यमा उंगली के नीचे वाला स्थान होता है। वहीं शनि रेखा हाथ के मध्य भाग से शुरू होती है और शनि पर्वत तक जाती है। शनि रेखा के बारे में कहा जाता है कि ये जितनी स्पष्ट और बिना कटी-पटी होगी, व्यक्ति उतना ही जीवन में तरक्की करता है।  

English Headline/Slug- Palmistry Know Saturn Line in Hands Make People Lucky There Is No Shortage of Money
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली पर होती है ऐसी शनि रेखा - फोटो : iStock
ऐसी शनि रेखा होती है शुभ फलदायी

यदि किसी व्यक्ति की कलाई के ऊपर भाग से शनि रेखा या भाग्य रेखा निकलर बिना कटे हुए शनि पर्वत तक जा रही है, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं और भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही कम उम्र में ही ये लोग ऊंचाईयों को छूते हैं। ये लगो बहुत ही मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। ऐसे लोगों के पास भरपूर धन-दौलत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
English Headline/Slug- Palmistry Know Saturn Line in Hands Make People Lucky There Is No Shortage of Money
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली पर होती है ऐसी शनि रेखा - फोटो : iStock
इन स्थानों से भी निकलती है शनि रेखा

हाथ में कई अन्य स्थानों से शनि रेखा निकलती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत से निकलकर शनि पर्वत पर पहुंचने वाली रेखा भी शनि रेखा ही कहलाती है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखा है, तो वो व्यक्ति उम्र के साथ अमीर होता जाता है, लेकिन ये लोग अपने पैसे का इस्तेमाल कम ही कर पाते हैं। इनकी संतान ही इनके पैसों का उपभोग करती है। 

विज्ञापन
English Headline/Slug- Palmistry Know Saturn Line in Hands Make People Lucky There Is No Shortage of Money
किस्मत वाले होते हैं वे लोग जिनकी हथेली पर होती है ऐसी शनि रेखा - फोटो : iStock
ऐसी रेखा वाले होते हैं मेहनती

इसके अलावा जीवन रेखा से निकलकर शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा व्यक्ति को अच्छा फल प्रदान करती है। ऐसे लोग मेहनत से सफलता हासिल करते हैं। हालांकि ये रेखा कटी-फटी नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों पर शनि देव मेहरबान होते हैं और इन्हें मेहनती और कर्मठ बनाते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर बड़े कारोबारी बनते हैं। साथ ही इन्हें लग्जरी लाइफ जीना पसंद होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed