उम्र कितनी है और कब आएगा जीवन में सुख बताती है कलाई की रेखा
हथेली के ऊपर कलाई के पास गोल रेखा होती है जिसे मणिबंध रेखा कहते हैं। इस रेखा के बारे में कहा गया है कि इनसे व्यक्ति कितने दिन जिएगा यह पता चलता है। लेकिन यह रेखाए सिर्फ इतना ही नहीं कहती है। इस रेखा को आप अपने हाथों में देखिए और खुद जानिए कि यह आपके बारे में क्या कुछ कहती है।
उम्र कितनी है और कब आएगा जीवन में सुख बताती है कलाई की रेखा
इस रेखा को पढ़ने से पहले आपको अपनी कलाई और हाथों को अच्छी तरह साफ कर लेना चाहिए और लाल कलम से इन पर लकीर खींचकर उसे स्पष्ट कर लेना चाहिए ताकि रेखाओं को पढ़ते समय कोई गलती नहीं हो।
उम्र कितनी है और कब आएगा जीवन में सुख बताती है कलाई की रेखा
समुद्रशास्त्र के अनुसार एक मणिबंध रेखा का मतलब है कि व्यक्ति की उम्र 25 साल होगी। लेकिन ऐसी रेखा बहुत ही कम लोगों की कलाई में देखी जाती है। वैसे इस रेखा की संख्या जितनी ज्यादा होगी आपकी उम्र उतनी ही अधिक होगी। जैसे 2 मणिबंध रेखा है तो आपकी उम्र 45 से 55 के आस-पास हो सकती है।
उम्र कितनी है और कब आएगा जीवन में सुख बताती है कलाई की रेखा
आमतौर पर लोगों की हथेली में तीन मणिबंध रेखा पायी जाती है, बहुत ही कम खुशकिस्मत लोग होते हैं जिनकी कलाई में चार मणिबंध पायी जाती है। ऐसे व्यक्ति 70-80 साल से भी अधिक जीने वाले होते हैं। उम्र के अलावा हर मणिबंध रेखा आपके बारे में और भी बहुत कुछ कहती है जिनमें धन, यौन सुख, मान-प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य शामिल है।
उम्र कितनी है और कब आएगा जीवन में सुख बताती है कलाई की रेखा
अगर मणिबंध की पहली रेखा सीधी, साफ और कटी-फटी नहीं है तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जबकि यह रेखा कटी फटी या टूटी होने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति लापरवाह और जल्दी उत्तेजित होने वाले होते हैं।