{"_id":"59bf70774f1c1bac688b51ff","slug":"according-to-samudrik-shastra-such-lines-on-the-forehead-always-get-honor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आप सरकारी अधिकारी बनेंगे या नेता, जानिए माथे की इन लकीरों से ","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
आप सरकारी अधिकारी बनेंगे या नेता, जानिए माथे की इन लकीरों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिस तरह से हम हथेली पर मौजूद रेखाओं को देखकर व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में आकलन कर सकते हैं, ठीक उसी प्रकार माथे पर बनने वाली रेखाएं भी व्यक्ति के भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाएं के बारे में पता किया जा सकता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के माथे पर कई तरह की रेखाएं होती हैं। आइए जानते हैं इन रेखाओं के बारे में।
माथे पर सबसे ऊपर बनने वाली रेखा को शनिरेखा कहते है। यह रेखा माथे के बीच में होती है जिसकी लंबाई ज्यादा नहीं होती है। जिस किसी के भी यह रेखा स्पष्ट नजर आती है वह स्वभाव से गंभीर होता है। ऐसा व्यक्ति ज्यादा लोगों से मेल-मिलाप नहीं कर पाता है लेकिन वह तेज दिमाग का माना जाता है।
माथे पर गुरु रेखा का स्थान शनि रेखा से नीचे होता है। यह शनि रेखा से बड़ी होती है जिस किसी के माथे पर यह रेखा बनती है वह अपने क्षेत्र के ऊंचे पदो पर आसीन होता है। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरे होते है और कोई निर्णय लेने में देर नहीं करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जो रेखा गुरु रेखा के नीचे बनती हो उसे मंगल रेखा कहते है। ऐसी रेखा वाला व्यक्ति साहसी, तेज, स्वाभिमानी और क्रिएटिव होता है। ऐसे लोग किसी उच्च सरकारी पद पर अपनी सेवाएं देते हैं। इन व्यक्तियों के पास पैसे की कमी कभी भी महसूस नहीं होती है।
विज्ञापन
5 of 5
जो रेखा दाई आंख के ऊपर बनती हो उसे सूर्य रेखा कहते है। यह रेखा आंख के आसपास ही बनती है। जिस किसी के भी यह रेखा होती है वह बहुमुखी प्रतिभा का धनी होता है साथ ही हमेशा मान-सम्मान मिलता है। ऐसे लोग वैज्ञानिक, नेता और शिक्षक हो सकते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।