फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: अंगूठे के आकार से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और भाग्यशाली होने के संकेत

Mon, 04 Jul 2022 01:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Jul 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
according to palmistry shastra thumb tells us nature and future
हाथ के अंगूठे की बनावट भी किसी व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताया जाता है।

ज्योतिष विद्या में न सिर्फ व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जाना जाता है बल्कि जातक के शरीर की बनावट, आकार और हथेलियों पर बने तरह-तरह निशान को देखकर उसके स्वभाव, चरित्र और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हथेली पर बने निशान, रेखाओं और हथेली की बनावट के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भाग्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। हाथ के अंगूठे की बनावट भी किसी व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताया जाता है। आज हम आपको हाथ के अंगूठे के आकार और उसकी बनावट के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

according to palmistry shastra thumb tells us nature and future
अंगूठा
लचीला अंगूठा
- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनका स्वभाव भी काफी नर्म रहता है। ऐसे लोग बिना वजह के किसी दूसरे व्यक्ति पर गुस्सा नहीं होते हैं।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनका स्वभाव कठोर नहीं होता है।
- लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति जल्द ही परिस्थितियों के आधार पर स्वयं को ढाल लेता है।
- जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है उनके मन में किसी के प्रति कभी भी द्वेष नहीं रहता है।
- लचीले अंगूठे वाला व्यक्ति कभी भी किसी की बुराई पीठ पीछे नहीं करता है, बल्कि जो कुछ बोलना होता है वह सीधे व्यक्ति के सामने बोल देता है।
- ऐसे लोगों का दिल बहुत ही साफ रहता है।  
 
according to palmistry shastra thumb tells us nature and future
पतला अंगूठा
- जिन जातकों के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है। ऐसे व्यक्ति स्वभाव से निर्भीक और साहसी होते हैं।
- इस तरह के लोग अपने जीवन में बहुत ही रिस्क लेते हैं। नौकरी या व्यापार में यह कुछ नया करने से कभी भी नहीं घबराते हैं।
- इस तरह के लोगों के जीवन में काफी धन होता है। स्वभाव से जिद्दी होने के कारण ये हर काम को समय पर पूरा करके ही दम लेते हैं।
- ऐसे लोग अपने जीवन को सुख-सुविधा और ऐशोआराम के साथ बीताने में विश्वास करते हैं। ये लोग लग्जरी जीवन जीने के आदी होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to palmistry shastra thumb tells us nature and future
छोटा अंगूठा
- जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा होता है वे जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं।
- छोटे अंगूठे वाले लोग प्रतिभा के धनी होते हैं।
- छोटे अंगूठे वाले जातक भावनात्मक रूप से काफी कमजोर होते हैं।
- छोटे अंगूठे वाले लोग अगर किसी बात को दिल से लगा लेते हैं तो ज्यादा समय तक दिमाग में रखते हैं।
 
विज्ञापन
according to palmistry shastra thumb tells us nature and future
fake thumb
लंबा और पतला अंगूठा
- लंबा और पतला अंगूठे वाले व्यक्ति साहसी स्वभाव के होते हैं।
- इस तरह के लोगों का जीवन काफी संघर्ष के साथ बीतता है।
- ये लोग अपनी बातों पर अडिग रहते हैं और बहुत ही कम मौंको पर अपनी बात से पीछे हटते हैं।
- ऐसे लोग हर परिस्थिति में अपने आपको ढाल लेते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed