Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Ank Jyotish 27 April 2023: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आप अभी भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं और आपका आत्मविश्वास भी दिख है। हर कोई आपके साथ रहना चाहता हैं। नए कनेक्शनस का मज़ा लें। यह भविष्य में नेटवर्किंग के अवसर प्रदान कर सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 2
दोस्तों और रिश्तेदार आपकी सफलताओं का उत्सव मनाने के लिए तैयार हैं। खुद पर विश्वास और प्रियजनों का प्यार आज आपको ऑफिस में प्रशंसा का पात्र बनाएगा।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
आपने कड़ी मेहनत की है और अब समय है इसका फल पाने का। धन, उन्नति या प्रसिद्धि आपको पुरस्कार के रूप में मिल सकती है। बॉस और सहकर्मी आपकी शासकीय क्षमताओं से प्रभावित हैं और आपसे मार्गदर्शन की उम्मीद करेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आप अभी खुद को एक असली लीडर के रूप में देख रहे हैं। आज प्राथमिकताओं के अनुसार अपने कार्यों को बांटे। आप उत्साहित महसूस करेंगे लेकिन यह उत्साह आपको बेचैन कर सकता है। रचनात्मक पेशे वालों को सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम