Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
किसी क़रीबी से सम्बन्ध विच्छेद, अप्रिय बात या वाद-विवाद इत्यादि से आप स्वयं को असहाय महसूस करते हैं। आत्म-निरीक्षण के लिए यह समय बेहतरीन हैं। दिल की सुनें और समस्या का सामना करे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
सफर में गड़बड़ी से बचने के लिए आज यात्रा स्थगित कर दें। आज आपके काम में कुछ अस्पष्टता हो सकती है। महत्वपूर्ण परियोजनाओं या मीटिंग्स के लिए यह दिन अच्छा नहीं है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
नए बिज़नेस से पहले स्थानीय बाजार, प्रतिस्पर्धियों और कीमतों के बारे में अच्छे से शोध कर लें। पुराने मित्रों या जान पहचान वालों से फिर से सम्पर्क करें और कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए अपने कौशल को पॉलिश करें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
सार्वजनिक दुश्मन या राजनीतिक विपक्षी आज आपका नुकसान करने की योजना बना सकते हैं लेकिन आप अपनी समझदारी से हर समस्या को हल कर सकते हैं। क़ानूनी समझौते या टाई अप भी आपको चिंतित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा