Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
यह समय आपके लिए शानदार है। क़ानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आपकी आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिस धन का आप इंतजार कर रहे हैं वह जल्दी ही मिलेगा। आज का आपका दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। जीवन में आर्थिक और समाजिक सुरक्षा आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
स्वास्थ्य चिंताओं के कारण आप परेशान हैं। अपनी चिंताओं को स्वयं ही न रखें बल्कि उनके साथ शेयर करें जो आपकी सहायता कर सकें। सोच समझ कर निवेश करें।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज अचानक आया फ़ोन कॉल या ईमेल आपके पूरे दिन को बदल देगा। किसी भी संबंध या साझेदारी से पहले भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखे।किसी खास महिला मित्र से रिश्ता सुधरेगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला