अंकज्योतिष 06 अक्तूबर: मंगलवार को ये अंक दिलाएगा आपको कामयाबी, बनेंगे हर काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी। निवेश न करें आज अन्यथा नुकसान कर बैठेंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्कता से काम करें। गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी। सेहत संबंधी समस्या आ सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आज आपका दिन लाभकारी है। नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। बाहर का खाना न खाएं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। राजनीतिक तौर पर लाभ मिलेगा। अटके हुए मामले निपट सकते हैं। परिवार की भौतिक जरूरतों पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अथवा धीरें चलाएं, दुर्घटना हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
पुराने प्रेम संबंध प्रबल होंगे और नए बनेंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है, तत्काल में कोई भी फैसला न करें। विषय पर विचार अवश्य करें। व्यस्तता भरा दिन रहेगा। परिवार एवं संतान को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। यात्रा भ्रमण पर जा सकते है। अपना रक्तचाप चेक करते रहें, दिल की बीमारी तकलीफ दे सकती है। प्रेम संबंधो में असफलता मिलेगी। सतर्क रहें दुर्घटना हो सकती है।
शुभ अंक– 6
शुभ रंग- भूरा