Ank Jyotish Numerology Prediction 05 October 2020
अंकज्योतिष 05 अक्तूबर: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज हो सकता है बॉस आपके बुद्धिमता की परीक्षा ले। सारा समय कुछ नया करने में जायेगा। किन्तु सफलता मिलने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने आपमें कुछ चिन्तन मनन करेंगे। परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आज आपको किसी रिश्तेदार से संबन्धी कोई अप्रिय व अशुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार व कारोबार में संभल कर निर्णय लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। यात्रा हो सकती है और यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में सोच समझकर फैसला लें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। किसी से बिना बात ही उलझ पड़ने की सम्भावना है। आपको धैर्य व संतोष से काम करना चाहिए। मित्र एवं सहयोगियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। प्रमोशन संबंधी रूपरेखा बनेगी।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – भूरा
नाम अक्षर- D M T
धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल है। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी के पूर्ण आसार हैं। नया इन्वेस्टमेंट अभी नहीं करें, नये कार्यों में हानि होने की सम्भावना है। घर-परिवार में वातावरण थोड़ा सा तनाव पूर्ण रहने की संभावना है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा