कुंडली में पीड़ित ग्रह कई परेशानियों का कारण बनते हैं और इन परेशानियों में बीमारी भी शामिल है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारी कुंडली में जब कोई ग्रह पीड़ित होता है तो वह हमारी सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है। आज आपको बताएंगे कौनसा ग्रह किस बीमारी के लिए जिम्मेदार है और उनके लिए ज्योतिष में क्या उपाय बताए गए हैं।
सूर्य
कुंडली में सूर्य के अशुभ फल देने पर व्यक्ति को आंखों और सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं। सूर्यदेव की शुभता बढ़ाने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कभी भी झूठ न बोलें। इस उपाय को करने से सूर्य से संबंधी दोष दूर हो जायेगा और उनके शुभ फल मिलने प्रारंभ हो जाएंगे।
3 of 10
चंद्र देव
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा
कुंडली में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कफ और पेट से संबंधित बीमारियां घेरने लगती हैं। चंद्र देव की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष दूर करने के लिए जितना ज्यादा हो सके साफ-सफाई पर ध्यान दें। न सिर्फ अपने आस-पास की साफ-सफाई रखें, बल्कि स्वयं भी साफ-सुथरे रहें और स्वच्छ कपड़े पहनें।
4 of 10
मंगल देव
- फोटो : अमर उजाला
मंगल
मंगल का प्रभाव लाल रंग पर सबसे ज्यादा होता है इसलिए कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती है। मंगल ग्रह की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन को गेहूं के आटे का चूरमा गुड़ डालकर बनाकर खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। इस उपाय से मंगल देवता प्रसन्न होंगे।
5 of 10
बुध देव
- फोटो : अमर उजाला
बुध
अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव डालता है तो आपको दांतों और नसों से संबंधित बीमारियां हो सकती है। बुध ग्रह की शुभता पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए गाय को हरी घास खिलाएं।