Happy New Year 2024 Astrology: जल्द ही नया साल शुरू होने वाला है और नए साल को लकर हर किसी की अलग-अलग कामनाएं होती हैं। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उसके लिए बेहतर और खुशियों से भरा हो। अपने नए साल को बीते वर्ष की तुलना में बेहतर बनाने के लिए लोग कई तरह के संकल्प भी लेते हैं। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए लोग कई योजनाएं भी बनाते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने आने वाले साल को बेहतर बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने घर से कुछ चीजों को बाहर निकाल दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पुरानी चीजें रखने से नकारात्मकता आती है और मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। ऐसे में नए साल के आने से पहले अपने घर से इन चीजों को बाहर निकाल दें। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
Happy New Year 2024: शुरू होने वाला है नया साल, आज ही घर से बाहर निकाल दें ये चीजें वरना नहीं आएगी समृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके घर में पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल पड़े हैं तो नया साल शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार पुराने और टूटे हुए जूते-चप्पल घर में कंगाली लाती हैं।
बंद घड़ी
घर में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है। बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों की किस्मत बंद हो जाती है। ऐसे में यदि आपके घर में कोई खराब, रुकी हुई या बंद घड़ी पड़ी है तो नया साल शुरू होने से पहले इसे घर से हटा दें।
टूटा हुआ फर्नीचर
घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में यदि घर में कोई टूटा फर्नीचर जैसे मेज, सोफा या कुर्सी है तो नए साल से पहले इसे घर से बाहर निकाल दें या सही करा लें।
Kharmas 2023: इस साल कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानिए इस दौरान क्यों नहीं किए जाते हैं मांगलिक कार्य
देवी-देवता की खंडित मूर्तियां
घर में देवी या देवता की खंडित मूर्तियां, फटी तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी प्रतिमाएं दुर्भाग्य का कारण बनती हैं। नए साल से पहले इन्हें घर के आसपास किसी मंदिर में रख आएं और घर में भगवान की नई मूर्ति स्थापित करें।