फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neem Tree Jyotish Upay: शनि-केतु के दोष से चाहिए मुक्ति तो जरूर करें नीम से जुड़े ये उपाय

Mon, 27 Jun 2022 12:49 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
Neem Tree Benefit To get rid of the defects of Shani-Ketu do these measures related to Neem
शनि-केतु के दोष से मुक्ति के लिए करें नीम से जुड़े ये उपाय - फोटो : Pixabay

Neem Tree Jyotish Upay:  वैदिक शास्त्रों में वृक्ष पूजा का कई स्थानों पर उल्लेख मिलता है। भारतीय संस्कृति में कुछ वृक्ष ऐसे हैं जो पूजनीय माने जाते हैं जिनमें बरगद, पीपल और नीम का पेड़ प्रमुख है। वैसे तो हर पेड़ का अपना महत्व है, लेकिन नीम के पेड़ का औषधीय के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी है। ज्योतिष शास्त्र में नीम का संबंध शनि और केतु से जोड़ा गया है। इसलिए दोनो ग्रहों की शांति के लिए घर में नीम का पेड़ लगाना चाहिए। नीम की लकड़ी से हवन करने से शनि की शांति होती है और इसके पत्तों को जल में डालकर स्नान करने से केतु संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।  प्रकृति को प्रत्यक्ष ईश्वर माना जाता है। यदि आपके घर में वास्तु संबंधी कोई समस्या है तो पेड़ पौधों को सही दिशा में लगाना चाहिए। आइए जानते है नीम के पेड़ से जुड़े उपाय और यह क्या लाभ प्रदान करते हैं। 

Neem Tree Benefit To get rid of the defects of Shani-Ketu do these measures related to Neem
शनि-केतु के दोष से मुक्ति के लिए करें नीम से जुड़े ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

नकारात्मकता से मुक्ति
नीम के पेड़ को दुर्गा मां का स्वरूप माना जाता है। कई स्थानों पर निमरी देवी और शीतला माता भी कहते हैं और उनकी पूजा करते हैं। मान्यता है कि नीम की पत्तियों का धुआ घर में किया जाए तो इससे नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। 

Neem Tree Benefit To get rid of the defects of Shani-Ketu do these measures related to Neem
शनि-केतु के दोष से मुक्ति के लिए करें नीम से जुड़े ये उपाय - फोटो : amar ujala

शनि-केतु का प्रभाव कम
ज्योतिष शास्त्र में नीम का संबंध शनि और केतु से जोड़ा गया है। इसलिए दोनो ग्रहों की शांति के लिए अपने घर में नीम का पेड़ लगाना चाहिए।  नीम की पत्तियां नहाने के पानी में डालकर स्नान करने से केतु ग्रह शांत होता है,वहीं नीम की माला पहनने से शनि के अशुभ प्रभाव को भी काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neem Tree Benefit To get rid of the defects of Shani-Ketu do these measures related to Neem
शनि-केतु के दोष से मुक्ति के लिए करें नीम से जुड़े ये उपाय - फोटो : istock

वायव्य कोण में लगाएं पेड़
नीम के पेड़ में साक्षात मंगल देव का वास होता है। नीम का पेड़ हमेशा घर के दक्षिण दिशा या वायव्य कोण में लगाएं, इससे घर में अमंगलकारी संकट दूर होंगे।  

विज्ञापन
Neem Tree Benefit To get rid of the defects of Shani-Ketu do these measures related to Neem
शनि-केतु के दोष से मुक्ति के लिए करें नीम से जुड़े ये उपाय - फोटो : istock

इन राशि के लिए शुभकारी 
राशि चक्र की दो राशियां मकर और कुंभ राशि के जातकों को घर में या उसके आसपास नीम का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। ये उनके लिए बहुत शुभफलदायी होता है, इससे उनके जीवन में मान सम्मान के पथ को अग्रसर करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed