देश भर में नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस बीच बड़े पैमाने पर भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी श्रद्धा पूर्वक ढंग से पूजा अर्चना करते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में अगर विशेष ढंग से पूजा की जाए, तो भक्तों पर माता की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती है। उनके बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। आर्थिक मोर्चों पर भी उनको काफी लाभ हासिल होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के समय माता स्वयं पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं। इस वजह से भक्त माता के 9 रूपों की विशेष रूप से पूजा करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक अगर आप अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हैं, तो वो काफी प्रसन्न हो जाती हैं और आपकी मनचाही मुराद पूरी होने लगती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए?
{"_id":"6163fdf88ebc3e05e7666cad","slug":"navratri-2021-offer-these-flowers-to-maa-durga-according-to-your-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2021: अगर मां दुर्गा को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो अपनी राशि के मुताबिक इन फूलों को करें अर्पित","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Navratri 2021: अगर मां दुर्गा को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो अपनी राशि के मुताबिक इन फूलों को करें अर्पित
Tue, 12 Oct 2021 07:41 AM IST
संकल्प सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:41 AM IST
विज्ञापन
नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- मेष राशि: इस राशि के लोगों को मां के समक्ष लाल रंग के फूल को चढ़ाना चाहिए। इसे काफी शुभ माना गया है।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को मां दुर्गा को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे वे काफी खुश हो जाती हैं। इसके अलावा वृषभ राशि के लोग बेला, हरश्रृंगार और सफेद गुड़हल का भी फूल चढ़ा सकते हैं।
- मिथुन राशि: इस राशि से संबंधित जातक अगर पीले कनेर या गेंदा का फूल चढ़ाते हैं, तो मां दुर्गा उनसे काफी प्रसन्न हो जाती हैं और उनके ऊपर एक विशेष कृपा दृष्टि बनाकर रखती हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- कर्क राशि: इस राशि से जुड़े लोगों को नवरात्रि में सफेद या गुलाबी रंग के फूलों को चढ़ाना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि से संबंधित लोग माता को गुलाब या कनेर का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे मां की विशेष कृपा दृष्टि उनके ऊपर रहती है।
- कन्या राशि: इस राशि के जातकों को गेंदा, गुड़हल और गुलाब के फूलों को चढ़ाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होकर भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
- तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा वो मां दुर्गा के समक्ष सफेद कमल, कनेरस बेला या केवड़ा का फूल भी चढ़ा सकते हैं।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को माता के समक्ष लाल रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।
- धनु राशि: इस राशि से संबंधित लोग पीले रंग का फूल चढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
- मकर राशि: मकर राशि के लोग नीले रंग का फूल माता को अर्पित कर सकते हैं। इसे करने से उनके सभी दुख दूर हो जाते हैं।
- कुंभ राशि: इस राशि के लोगों मां दुर्गा के समक्ष नीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि के लोगों को पीले रंग का फूल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के रोग और दोष सब कुछ मिट जाते हैं।