Chaitra Navratri 2022: सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, माता रानी की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी
मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी का ध्यान करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान घर में साफ-सफाई विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना घर में पोछा लगाना चाहिए और पोछा लगाते समय पानी में गंगाजल का प्रयोग करें।
अगर आप खुद का घर बनाना चाहते हैं तो घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर बनाकर पूजा स्थल में रखें। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। अगर पहले से ही घर में तुलसी का पौधा मौजूद है, तो एक सिक्का लेकर अपनी मन्नत मांगें और इस सिक्के को तुलसी के नीचे मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवन में सफलता मिलेगी।
गृह क्लेश हो रहा हो या फिर घर में कोई परेशानी हो तो नवरात्रि में नौं दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगेगा और गृह क्लेश भी समाप्त होगा।