फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2022: सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, माता रानी की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Must Do These Upaay In Chaitra Navratri Get Maa Durga Blessings
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। देशभर में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार मां आदिशक्ति की उपासना का ये पावन पर्व 02 अप्रैल से शुरू होगा, जो कि 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के ये नौ दिन बहुत शुभ माने जाते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश भी होता है। तो चलिए आज जानते हैं उन उपायों के बारे में... 
Must Do These Upaay In Chaitra Navratri Get Maa Durga Blessings
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी का ध्यान करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान घर में साफ-सफाई विशेष ध्यान रखना चाहिए। रोजाना घर में पोछा लगाना चाहिए और पोछा लगाते समय पानी में गंगाजल का प्रयोग करें। 

Must Do These Upaay In Chaitra Navratri Get Maa Durga Blessings
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
घर खरीदने के लिए करें ये उपाय

अगर आप खुद का घर बनाना चाहते हैं तो घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर बनाकर पूजा स्थल में रखें। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Must Do These Upaay In Chaitra Navratri Get Maa Durga Blessings
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
उन्नति के लिए करें ये उपाय 

नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। अगर पहले से ही घर में तुलसी का पौधा मौजूद है, तो एक सिक्का लेकर अपनी मन्नत मांगें और इस सिक्के को तुलसी के नीचे मिट्टी में दबा दें। ऐसा करने से उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवन में सफलता मिलेगी।  

विज्ञापन
Must Do These Upaay In Chaitra Navratri Get Maa Durga Blessings
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
गृह क्लेश दूर करने के उपाय 

गृह क्लेश हो रहा हो या फिर घर में कोई परेशानी हो तो नवरात्रि में नौं दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगेगा और गृह क्लेश  भी समाप्त होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed