फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Rashifal May 2021: मई माह में इन चार राशि वालों को मिलेगी परेशानियों से राहत, आएंगे अच्छे दिन

Sun, 02 May 2021 11:43 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 02 May 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Monthly Horoscope May 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in May
मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Masik Rashifal May 2021: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मई का महीना 4 राशियों के लिए शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। मेष, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को इस महीने कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है, इस कारण इन्हें आर्थिक, पारिवारिक, करियर, वैवाहिक, व्यापारिक आदि क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं।

Monthly Horoscope May 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in May
मेष मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

यह माह काफी राहत और उर्जा देने वाला साबित होगा। माह के प्रारंभ में कुछेक अड़चनों के बावजूद मेष राशि के जातकों के लिए यह माह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसरों को लेकर आया है। यदि आपने पूर्व में किसी कार्य को लेकर योजना बना रखी है तो उसे मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से साकार करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानेंगे। 

करियर कारोबार में होगी तरक्की 
करिअर-कारोबार में थोड़े-बहुत उतार चढ़ाव के बावजूद आपके प्रगति एवं उन्नति के योग बनेंगे। जीवनसाथी एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े पद के साथ बड़े जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का भी प्रमोशन का योग बनेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि माह के उत्तरार्ध में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इसी दौरान संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताएगी। 

इन बातों का रखें ध्यान
भूमि-भवन से जुड़े मामले अथवा किसी बड़ी योजना में धन निवेश करते समय किसी विशेषज्ञ या शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। कोई पुराना रोग उभर सकता है। वाहन चलाते और किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय खूब ध्यान रखें। विशेष तौर पर आज का काम कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे और प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है।

Monthly Horoscope May 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in May
कर्क मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए मई का माह राहत भरा साबित होने जा रहा है। आप अपनी उर्जा और आत्मबल के माध्यम से अपनी योजनाओं को साकार रूप देने में कामयाब हो जाएंगे। भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। करिअर-कारेाबार की दृष्टि से मई माह के प्रारंभ से ही शुभ संकेत मिलने शुरु हो जाएंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। 

कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य की करेंगे सराहना
कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके कार्य की सराहना करेंगे। माह के मध्य में अपनी वाणी और मन दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। इस दौरान भावनाओं में बहने की बजाय विवेक से कार्य करने और निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत रहेगी। 

अनुभवी और शुचिंतकों की सलाह लें
इस दौरान किसी बड़ी योजना अथवा भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करने से पहले किसी वरिष्ठ अथवा शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। साथ ही गुप्त शत्रुओं और सेहत को लेकर अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। साथ ही सेहत संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। 

रिश्तों के प्रति रहें ईमानदार
प्रेम संबंधों में ईमानदार रहें, अन्यथा बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। चाहे-अनचाहे माह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Horoscope May 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in May
तुला मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि

कोरोना काल के कठिन दौर में तुला राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी राहत भरा रहने जा रहा है। माह के प्रारंभ से ही करिअर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। किसी वरिष्ठ की मदद से आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। भूमि ओर भवन से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में जायेगा। 

विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ समाचार
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। थोक व्यवसायियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान और पद में बढ़ोत्तरी हो सकती है। माह के मध्य में तुला राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें और छोटी-मोटी बातों को तूल भी न दें। 

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें
इस दौरान करिअर-कारोबार और परिवार से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी या भावना में बह कर न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। किसी भी पेपर में खूब-सोच समझकर ही साइन करें। सेहत की दृष्टि से इस माह आपको अत्यंत सावधान रहने की जरूरत है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि सेहत संबंधी जरा सी लापरवाही आपके लिए जी का जंजाल साबित हो सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खान-पान पूरी तरह से सही रखें।

विज्ञापन
Monthly Horoscope May 2021 these four lucky signs may get goof outcomes in May
वृश्चिक मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह माह पिछले के मुकाबले मई का महीना बेहतर साबित होने जा रहा है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका प्रमोशन मिल जाने पर घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजीनति से जुड़े लोगों की पद के साथ प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों और शुभचिंतकों की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। 

छोटे स्तर के व्यापारियों को होगा लाभ
थोक व्यापारियों के मुकाबले छोटे एवं मझोले व्यापारियों के लिस समय अनुकूल है। किसी बड़ी योजना में निवेश करने से पहले स्वजनों से सलाह लेना न भूलें। कमीशन पर काम करने वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। माह के पूवार्ध में लव पार्टनर से संपर्क न हो पाने के कारण मन व्यथित रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताने का खूब अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। 

माह के मध्य में सुख-सुविधाओं पर पैसा होगा खर्च
माह के मध्य में सुख-सुविधा की चीजों पर जेब से ज्यादा खर्च हो सकता है। इस दौरान सेहत के साथ आर्थिक चिंता भी सताएगी। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। भूमि-भवन से संबंधित विवाद सामने आने पर मन व्यथित रहेगा। हालांकि संपत्ति से जुड़े विवाद को कोर्ट के बाहर निबटा लेना फायदेमंद साबित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed