फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mesh Rashi Personality: साहसी और निडर होते हैं मेष राशि के जातक, जानिए इनकी खूबियां और कमियां

Wed, 16 Nov 2022 09:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 16 Nov 2022 09:39 AM IST
विज्ञापन
Mesh Rashi Personality according to astrology prediction of aries zodiac people in hindi
साहसी और निडर होते हैं मेष राशि के जातक - फोटो : iStock

Mesh Rashi Personality: ज्योतिष के राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं। प्रत्येक व्यक्ति के जन्म की तिथि और समय के आधार पर उसके जन्म नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति को देखते हुए राशि निर्धारित की जाती है। राशि का प्रभाव व्यक्ति के गुण और स्वभाव पर भी पड़ता है। आज हम ज्योतिष की सबसे पहली राशि में के बारे में बात करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों में गजब की नेतृत्व क्षमता होती है। मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह होता है और मंगल को साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग स्पष्टवादी और निडर व्यक्तित्व के होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मेष राशि के जातकों की खासियत के बारे में... 


Astro Tips To Control Anger: बच्चा हो गया है चिड़चिड़ा, बात-बात पर करता है गुस्सा? तो करें ये ज्योतिष उपाय 
Mesh Rashi Personality according to astrology prediction of aries zodiac people in hindi
साहसी और निडर होते हैं मेष राशि के जातक - फोटो : iStock

कैसा होता है मेष राशि के जातकों का स्वभाव?
मंगल का प्रभाव होने के कारण मेष राशि के जातक निडर होते हैं। ये लोग परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं। मेष राशि के जातक दृढ़ निश्चय वाले होते हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं। ये स्वभाव से जिद्दी होते हैं। इन्हें किसी भी तरह से समझौता करना पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोगों की गिनती उन लोगों में होती है, जो हर काम में सबसे आगे रहते हैं। 

Mesh Rashi Personality according to astrology prediction of aries zodiac people in hindi
साहसी और निडर होते हैं मेष राशि के जातक - फोटो : iStock

बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं मेष राशि के जातक
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और जिंदादिल इंसान होते हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा की वजह से ये लोग हर किसी के दिल पर राज करते हैं। 

Vastu Tips: नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं घर में रखी ये चीजें, आज ही कर दें बाहर, वरना हो सकती है पैसों की तंगी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mesh Rashi Personality according to astrology prediction of aries zodiac people in hindi
साहसी और निडर होते हैं मेष राशि के जातक - फोटो : Istock

बेहद साहसी होते हैं मेष राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोग खतरों से कभी नहीं डरते। ये लोग साहसी और चुनौतियों का सामना करने वाले होते हैं। इनके सामने परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, इन्हें डर नहीं लगता। बल्कि ये हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। 

विज्ञापन
Mesh Rashi Personality according to astrology prediction of aries zodiac people in hindi
साहसी और निडर होते हैं मेष राशि के जातक - फोटो : Facebook

मेष राशि के जातकों में होती हैं ये कमियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक थोड़े से घमंडी होते हैं। कभी-कभी ये लोग अपने आगे किसी की नहीं चलने देते हैं। वैसे तो ये लोग बेहद भावनात्मक होते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर ये दूसरों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील भी हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed