फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 दिसंबर से बुद्धि-मैनेजमेंट के ग्रह बुध जा रहे हैं वृश्चिक में, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर?

Wed, 04 Dec 2019 07:08 PM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 04 Dec 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
mercury transit in scorpio on 5 dec 2019 know the effect on the your zodiac signs
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव - फोटो : Mercury transit

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह चंद्रमा का पुत्र है और बुद्धि तथा वाणी का कारक ग्रह है। शुभ बुध की स्थिति व्यक्ति को वाणी से सब का दिल जीतने वाला बनाती है और ऐसा व्यक्ति अपनी उम्र से कम दिखने वाला होता है। ऐसे जातकों की आंखों में चमक होती है और उसकी बुद्धि बड़ी तीव्र होती है। जरा सी बात आसानी से याद हो जाना और लंबे समय तक याददाश्त में रहना एक अनुकूल बुध की निशानी है। बुध से प्रभावित जातक थोड़े बातूनी होते हैं और हास्य से परिपूर्ण होते हैं।

अभिनय के क्षेत्र में बुध की अनुकूलता न केवल व्यक्ति को ऊंचाइयों पर ले जाती है बल्कि इसके साथ-साथ वो लेखन में भी जातक को श्रेष्ठ बनने में मदद करती है। बुध ग्रह को मजबूत बनाए रखने के लिए गौ माता की सेवा करनी चाहिए तथा पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। बुधवार के दिन अपनी बहन को हरे रंग का कोई उपहार देना भी बुध की अनुकूलता के लिए सहायक है। इसके अतिरिक्त बुध यंत्र को बुधवार के दिन तथा बुध के नक्षत्रों अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती में धारण करने से व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।

गोचर की समय व अवधि
बुध ग्रह 5 दिसंबर 2019, बृहस्पतिवार प्रातः 10:23 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 25 दिसंबर 2019, बुधवार रात्रि 15:23 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

 

 

mercury transit in scorpio on 5 dec 2019 know the effect on the your zodiac signs
राशि

मेष
बुध आपकी राशि से अष्टम भाव में स्थित होंगे। कुंडली के अष्टम भाव को आयुर्भाव कहा जाता है। इस भाव से जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, अचानक से होने वाली घटनाएं, आयु, रहस्य, शोध आदि को देखा जाता है। गोचर के दौरान आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में आपको जहां आर्थिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा तो वहीं दूसरी ओर कार्य क्षेत्र में आपको बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप यह भलि-भांति जानते हैं कि विपरीत परिस्थितियों से आपको किस तरह लड़ना है। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान आपके भाई बहनों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है। उन्हें किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। सेहत के लिए गोचर अनुकूल नहीं है, इसलिए सेहत के प्रति बरती गई लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। गोचर के दौरान अचानक यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान वाहन इत्यादि संभल कर चलाएं। शोध से जुड़े छात्रों के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा।

mercury transit in scorpio on 5 dec 2019 know the effect on the your zodiac signs
राशि

वृष
बुध आपकी राशि से सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में कुंडली के सातवें भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन, जीवनसाथी एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में बनने वाले साझेदारों का विचार किया जाता है। चूंकि संप्तम भाव का सीधा संबंध वैवाहिक जीवन से है तो निश्चित रूप से गोचर के दौरान आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। इस दौरान आपको वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी और आपके बीच एक अच्छा तालमेल दिखेगा। आप दोनों साथ मिलकर अपने वैवाहिक जीवन को और भी अच्छा बनाने के लिए कोई ठोस योजना बना सकते हैं। संतान के लिए समय अनुकूल है। वह अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। अगर आप साझेदारी में किसी के साथ व्यापार कर रहे हैं तो आपको लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं। बुध ग्रह की कृपा से प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और वह विपरीत समय में आपकी मदद करेगा। पारिवारिक दृष्टि से भी बुध का गोचर अनुकूल होने की गवाही दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mercury transit in scorpio on 5 dec 2019 know the effect on the your zodiac signs
मिथुन

मिथुन
बुध आपकी राशि से षष्ठम भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में इस भाव को शत्रु भाव कहा जाता है। इस भाव से विरोधियों, रोग, पीड़ा, जॉब, कम्पीटीशन, रोग प्रतिरोधक क्षमता, शादी-विवाह में अलगाव एवं कानूनी विवादों को देखा जाता है। बुध का गोचर आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान आपकी सेहत कमजोर रहेगी परंतु इस बीच सेहत के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। दूसरी ओर, गोचर के दौरान विरोधियों और शत्रुओं से संभल कर रहें। इस दौरान वे आपके खिलाफ किसी तरह की साजिश रच सकते हैं। इस अवधि में अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो समझ लीजिए ये प्रतियोजिता मुश्किल रहने वाली है। बिना कठिन परिश्रम के सफलता मिलना बहुत ही मुश्किल होगा। करियर में चुनौतियां आएंगी, लिहाजा इसके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहें। आर्थिक रूप से गोचर आपके लिए लाभकारी नहीं है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि की संभावना है। गैर कानूनी कार्यों से दूर रहें, अन्यथा कानूनी केस का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलना अच्छा रहेगा।

 

विज्ञापन
mercury transit in scorpio on 5 dec 2019 know the effect on the your zodiac signs
राशि

कर्क
बुध आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। कुंडली में इस भाव को संतान भाव के नाम से भी जाना जाता है। इस भाव से रोमांस, संतान, रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा एवं नए अवसरों को देखा जाता है। इस दौरान आपको रचनात्मक कार्यों में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जो जातक किसी क्रिएटिव वर्क से जुड़े हुए हैं उनके लिए समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। चूंकि पंचम भाव का संबंध संतान से भी है तो गोचर का प्रभाव आपकी संतान पर भी पड़ेगा। इस दौरान संतान की सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। लिहाजा आपको उनकी सेहत पर ध्यान देना होगा। बुध के प्रभाव से संतान का स्वभाव भी थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह इच्छा फलीभूत होगी। समय इसके लिए अनुकूल है। हायर स्टडी के लिए विदेश जाने की भी संभावना दिखाई दे रही है। प्रेम जीवन में रोमांस ताजा और बरकरार रहेगा। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा। छोटी-मोटी तकरार सामने आएंगी, लेकिन उनका ज्यादा असर आपके प्रेम जीवन पर नहीं पड़ेगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed