बुध देव 1 मई की प्रातः 5 बजकर 39 मिनट पर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 26 मई तक स्थिति रहेंगे। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। ये मीन राशि में नीच के और कन्या राशि में उच्च के माने जाते हैं। इनके राशि परिवर्तन का सात राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये सात राशियां इस प्रकार हैं-
कल बुध का राशि परिवर्तन, इन सात राशियों के बदलेगा भाग्य, हर क्षेत्र में दिलाएगा कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा तथा आपसी प्रेम-भाईचारा बढ़ेगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे।
इस अवधि में केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान प्राप्ति के योग। कईबार निर्णय लेने में आप विलंब करेंगे जिससे नुकसान हो सकता है इसलिए द्वंद से बाहर निकलें।
आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
मनचाही सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन के क्रय का भी योग। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।