फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 मई से वृषभ राशि में बुध, जानिए ज्योतिष में बुध ग्रह की भूमिका और प्रभाव

Thu, 29 Apr 2021 12:41 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 29 Apr 2021 12:41 PM IST
विज्ञापन
mercury in astrology transit in taurus 2021 effects of all zodiac signs
mercury transit - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और वाणी का ग्रह माना गया है। बुध ग्रह 1 मई को मेष राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर अपने मित्र ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध कमजोर होते हैं वे स्वभाव से बहुत ही संकोची होते हैं। यह अपनी बात को सबके सामने नहीं रख पाते। वाणी से ये अक्सर कटु वचन बोलते हैं जिसकी वजह से अक्सर इनके कार्य  बिगड़ जाते हैं।

mercury in astrology transit in taurus 2021 effects of all zodiac signs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क-वितर्क और मित्र का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र ग्रह होते हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं। जिन जातकों की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव के होते हैं वह व्यक्ति आकर्षक और स्वभाव से तर्कसंगत और कुशल वक्ता होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को सूर्य के समान तेजस्वी दिव्य पीतांबरधारी, संपूर्ण आभूषणों से विभूषित, अर्थशास्त्रों के ज्ञाता, उत्कृष्ट बुद्धि संपन्न, मधुर वाणी बोलने वाले महान गणितज्ञ माना गया है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। सूर्यदेव के साथ इनकी युति होने से बुधादित्य योग बनता है।

mercury in astrology transit in taurus 2021 effects of all zodiac signs
mercury transit
1 मई से बुध वृषभ राशि में 
1 मई की सुबह बुध अपने मित्र शुक्र की राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 26 मई तक गोचर करेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों पर क्या शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mercury in astrology transit in taurus 2021 effects of all zodiac signs
राशि
मेष राशि- बुध का गोचर करना आपके लिए शुभ रहेगा। धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि- नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन राशि- विवाद में बढ़ोतरी होगी इसलिए विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।

कर्क राशि- कई तरह की चुनौतियां का सामना करने साथ- साथ बुध का प्रभाव आपकी आय के स्रोत को बढ़ाएगा भी।
विज्ञापन
mercury in astrology transit in taurus 2021 effects of all zodiac signs
राशि
सिंह राशि-  जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान-वाहन के क्रय का भी योग। 

कन्या राशि- बुध परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ा सकते हैं। 

तुला राशि - बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। 

वृश्चिक राशि-बुध का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed