Mauni Amavasya Par Rashi Anusar Karein Upay: मौनी अमावस्या हिंदू पंचांग की एक अत्यंत पावन और फलदायी तिथि मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए व्रत, दान और साधना से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति का वास होता है और पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह तिथि आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक उन्नति के लिए श्रेष्ठ मानी गई है, इसलिए इस दिन मौन व्रत, स्नान और पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
Mauni Amavasya 2026: आज मौनी अमावस्या पर जरूर करें राशि अनुसार ये उपाय, पाएं पितरों का आशीर्वाद
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:06 AM IST
सार
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या एक पावन और पुण्यदायी तिथि है, जिस दिन व्रत, दान और साधना का विशेष महत्व होता है। इस दिन राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय और पूजा अधिक प्रभावशाली माने जाते हैं। दान और पूजा करने से पितृ कृपा प्राप्त होती है, साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा, यह दिन ग्रह दोष को शांत करने और सकारात्मक ऊर्जा लाने में भी सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन