फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2021: 2 जून से अपनी नीच राशि में होंगे मंगल, इन 5 राशियों पर होगा बुरा असर, हो जाएं सावधान

Mon, 31 May 2021 11:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 31 May 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Mars Transit in cancer June 2021 these five to get hurdles know effects
मंगल का कर्क राशि में गोचर 2021

ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 2 जून 2021 को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में मंगल 20 जुलाई 2021 तक विराजमान रहेंगे। कर्क चंद्रमा की राशि है और यह मंगल देव की नीच राशि मानी जाती है। जबकि मकर राशि में ये उच्च के माने जाते हैं। कर्क राशि में क्रूर ग्रह मंगल के गोचर का नकारात्मक प्रभाव पांच राशियों पर पड़ सकता है। ये राशियां इस प्रकार हैं- 

Mars Transit in cancer June 2021 these five to get hurdles know effects
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। झगड़े विवाद से दूर रहें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति के भी योग हैं। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी से बचें।

Mars Transit in cancer June 2021 these five to get hurdles know effects
सिंह राशि - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि

इस अवधि में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य विदेश यात्रा से संबंधित वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो सफल रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Transit in cancer June 2021 these five to get hurdles know effects
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

गोचर के प्रभाव से आपको अपने कार्यक्षेत्र में काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस राशि के लिए कहीं न कहीं मंगल अकारक भी होते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। सभी रणनीति कारगर रहेगी। हो सकता है परिश्रम का परिणाम आने में थोड़ा समय लगे।

विज्ञापन
Mars Transit in cancer June 2021 these five to get hurdles know effects
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि

इस समय आपके मन में हीनता की भावना आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सावधान रहें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed