फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2021: जुलाई में मंगल के राशि परिवर्तन से इन 4 राशिवालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी अपार सफलता

Thu, 01 Jul 2021 07:33 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 01 Jul 2021 07:33 AM IST
विज्ञापन
Mars Transit 2021 mangal gochar singh rashi these for zodiac signs to get benefits
मंगल का सिंह राशि में गोचर 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

Mars Transit 2021: मंगल ग्रह 20 जुलाई 2021 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 6 सितंबर 2021 तक रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों का अपना स्वभाव और अलग-अलग कारक तत्व होते हैं। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। साथ ही मंगल ग्रह को भूमि पुत्र कहा जाता है। मंगल ग्रह भूमि, लाल रक्त, सैन्य शक्ति, युद्ध और क्रोध आदि का कारक है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में मंगल ग्रह शुभ भाव में होते हैं ऐसे लोग काफी बुद्धिमान, प्रतापी और ऊर्जावान होते हैं। ज्योतिष में मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल ग्रह कर्क राशि में ही नीच के और मकर राशि में उच्च राशि के माने जाते हैं। सिंह राशि में मंगल के गोचर से चार राशियों को शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं। 

Mars Transit 2021 mangal gochar singh rashi these for zodiac signs to get benefits
वृष राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृभ राशि

वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। इस अवधि में आपको धन लाभ भी हो सकता है। परंतु फालतू के खर्चों पर लगाम लगाना होगा। वहीं वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। जीवनसाथी से प्यार और तकरार दोनों का अनुभव होगा।

Mars Transit 2021 mangal gochar singh rashi these for zodiac signs to get benefits
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और कारोबार में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद बीतेगा। वहीं दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग आपको धन्य कर सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars Transit 2021 mangal gochar singh rashi these for zodiac signs to get benefits
वृश्चिक राशि - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को मंगल के गोचर से लाभ की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। जीवनसाथी हर परिस्थिति में आपके साथ रह सकता है। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेकिन इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना होगा।

विज्ञापन
Mars Transit 2021 mangal gochar singh rashi these for zodiac signs to get benefits
कुंभ राशि - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि
कुभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर कई मायनों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में व्यापारियों को लाभ होगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक परिस्थितियां मजबूत होंगी। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed