{"_id":"5e6f6ab78ebc3ea7e0248001","slug":"mars-transit-2020-effects-on-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 मार्च को मंगल करेंगे धनु से मकर में प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
22 मार्च को मंगल करेंगे धनु से मकर में प्रवेश, जानिए सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
Tue, 17 Mar 2020 01:42 PM IST
योगेश जोशी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
22 मार्च, रविवार के दिन मंगल धनु राशि से अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर मंगल धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 4 मई 2020 को रात 9 बजकर 4 मिनट तक मंगल मकर राशि में स्थित रहेंगे। मंगल ग्रह का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के लिए अशुभ। आइए, आज जानते हैं, सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव रहेगा।
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन शुभ साबित होने जा रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण मेष राशि के जातकों को अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा और साथ ही नौकरी में प्रमोशन होने की भी संभावना है। पारिवारिक सुख का भी अनुभव करेंगे।
वृष राशि
- वृष राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन सामान्य रहने वाला है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के इस गोचर के कारण अापके परिवार में किसी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है, इसलिए अपने परिवार का खास घ्यान रखें। यात्रा के लिहाज से यह परिर्वतन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह राशि परिर्वतन अशुभ साबित हो सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण कई समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। स्वास्थय संबंधित परेशानियां भी इस समय आपको परेशान कर सकती हैं। लोगों से मधुर व्यवहार रखना होगा, नहीं तो परेशानियां और भी अधिक बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
कर्क राशि
- कर्क राशि के जातकों के लिए यह राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। मंगल के गोचर के कारण आपको व्यापार में लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में इस समय समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों में झगड़ा हो सकता है। पारिवारिक कलेश से दूर रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।