फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangalwar ke Upay: मंगलवार को जरूर करें हनुमान जी से जुड़े ये खास उपाय, बनेंगे सारे बिगड़े काम

Mon, 16 Oct 2023 01:55 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 16 Oct 2023 01:55 PM IST
विज्ञापन
mangalwar-ke-upay- mangal dosh upay in hindi Do these remedies on tuesday for get blessings of Hanuman ji
hanuman ji - फोटो : iStock

Mangalwar Ke Din karen ye Upay: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। सप्ताह का हर दिन देवी-देवताओं से जुड़ा होता है। वहीं हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन को बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ और व्रत से भगवान प्रसन्न होते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की नियमानुसार पूजा करने से जीवन के सारे दुख-दर्द व संकट को दूर हो जाते है। इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संकट मोचन की भक्ति करने से सभी बिगड़े काम बनने लगते है। साथ ही मंगल दोष भी दूर होता है। इसके अलावा भक्त को अतुल बल की प्राप्ति होती हैं। हालांकि, इस दिन कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। दरअसल, मंगलवार के दिन उपाय करने से जीवन में चल रही समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, मंगलवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए। 

mangalwar-ke-upay- mangal dosh upay in hindi Do these remedies on tuesday for get blessings of Hanuman ji
hanuman ji - फोटो : iStock
मंगल का उपवास

यदि आप अपने क्रोध से परेशान है और इससे आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं, तो मंगलवार की सुबह हनुमान जी की पूजा करें। साथ ही इस दिन उपवास भी करें। धार्मिक मान्यता है कि, हर मंगलवार को ये उपाय करने से आपका गुस्सा कम हो सकता है। 

mangalwar-ke-upay- mangal dosh upay in hindi Do these remedies on tuesday for get blessings of Hanuman ji
Hanuman Ji - फोटो : iStock

चमेली के तेल का दीपक
अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस दीपक को लाल रंग की बाती के साथ जलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। याद रहें इस पाठ को हनुमान जी की प्रतिमा के सामने बैठकर ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
mangalwar-ke-upay- mangal dosh upay in hindi Do these remedies on tuesday for get blessings of Hanuman ji
Hanuman Ji - फोटो : iStock
हनुमान बाहुक का पाठ

मंगलवार के दिन हनुमान बाहुक का पाठ करने से शारीरिक कष्टों से निजात पाया जा सकता है। इस उपाय को 21 दिनों तक लगातार करने से आपको मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती हैं।

विज्ञापन
mangalwar-ke-upay- mangal dosh upay in hindi Do these remedies on tuesday for get blessings of Hanuman ji
hanuman ji - फोटो : iStock
बूंदी का प्रसाद

मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। इसके बाद इस प्रसाद को सभी लोगों में बांट दें। धार्मिक मान्यता है कि 40 मंगलवार तक यह उपाय करने से मंगल दोष का अंत किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed