महाशिवरात्रि हिन्दुओं का प्रमुख धार्मिक पर्व है। ये पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के ही दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवभक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पूरी श्रद्धा के साथ माता पार्वती और शिव की पूजा-उपासना करने वाले भक्तों पर भगवान भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वैसे तो भोले शंकर की पूजा करने के लिए हर दिन शुभ होता है, लेकिन सावन का सोमवार, शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन देशभर के सभी शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। भगवान शिव के भक्तों के लिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का दिन काफी खास होता है। तो चलिए आज जानते हैं शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है...
{"_id":"6215e3b59e6f4525af21d943","slug":"mahashivratri-2022-difference-between-shivratri-and-mahashivratri-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2022: शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर, क्यों मनाया जाता है ये पर्व? यहां जानिए सबकुछ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri 2022: शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर, क्यों मनाया जाता है ये पर्व? यहां जानिए सबकुछ
Wed, 23 Feb 2022 02:10 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:10 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर
- फोटो : istock
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में अंतर
- कई लोग महाशिवरात्रि को ही शिवरात्रि भी बोलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ये दोनों पर्व अलग-अलग महीने और दिन में पड़ते हैं। बहुत से लोग आज भी इस बात को नहीं जानते कि शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है।
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर
- फोटो : istock
महाशिवरात्रि
- महाशिवरात्रि साल में 1 बार ही आती है। ये धार्मिक पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है। भगवान भोलेनाथ के भक्त इस दिन को श्रद्धाभाव और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन भक्त अपने आराध्य देव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर जरूर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर
- फोटो : istock
शिवरात्रि
- वैसे तो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि के पर्व का भी खास महत्त्व है। शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है।
विज्ञापन
शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर
- फोटो : iStock
क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि?
- फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस पर्व को शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को शिव भक्त बेहद खास मानते हैं।