फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samudra Shastra: सौभाग्यशाली लोगों के तलवे में होते हैं ऐसे निशान, जानें किस चिह्न का क्या है मतलब

Thu, 02 Jun 2022 11:14 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 02 Jun 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
lucky signs on feet acording to Samudra Shastra in hindi pair ke talwe me bane shubh ashubh nishan
सौभाग्यशाली लोगों के तलवे में होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock

Lucky Signs on Feet: जिस प्रकार किसी व्यक्ति की कुंडली को देखकर उसके भूत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी प्राप्त की जाती है, ठीक उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र की मदद से किसी व्यक्ति के शरीर के आकार और रंग आदि को देखकर उसके गुण, स्वभाव, भविष्य आदि के बारे में जाना जा सकता है। आज हम आपको पैरों के तलवों की बनावट और उनमें बने निशान के आधार पर आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में बताएंगे। समुद्र शास्त्र के अनुसार, पैरों के तलवों में बने कुछ खास निशान बेहद ही शुभ माने जाते हैं। वहीं कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जिन्हें शुभ नहीं माना जाता है। तलवों की बनावट और कुछ निशान एक ओर जहां व्यक्ति को धनवान बनाते हैं, तो वहीं कुछ निशान ये दर्शाते हैं कि व्यक्ति को जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। आइए जानते हैं समुद्र शास्त्र के अनुसार, क्या कहते हैं आपके पैर के तलवों के निशान.... 

lucky signs on feet acording to Samudra Shastra in hindi pair ke talwe me bane shubh ashubh nishan
सौभाग्यशाली लोगों के तलवे में होते हैं ऐसे निशान - फोटो : Pixabay
पैर के तलवों में बने शुभ निशान 

समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के तलवे लालिमा लिए हुए और चिकने होते हैं, वे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे लोग अपने जीवन में अपार धन कमाते हैं।  

lucky signs on feet acording to Samudra Shastra in hindi pair ke talwe me bane shubh ashubh nishan
सौभाग्यशाली लोगों के तलवे में होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock

किसी व्यक्ति के पैर के तलवे में यदि चक्र, कमल के फूल, शंख, तलवार, सांप, ध्वज का चिह्न बना हो तो ये काफी शुभ होता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, ये चिन्ह व्यक्ति को ऊंचा मुकाम और खूब ख्याति दिलाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
lucky signs on feet acording to Samudra Shastra in hindi pair ke talwe me bane shubh ashubh nishan
सौभाग्यशाली लोगों के तलवे में होते हैं ऐसे निशान - फोटो : pixabay

जिन जातकों के तलवे सपाट होते हैं, वे मेहनतकश और खुले विचारों वाले होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। साथ ही अपनी तरक्की के लिए भी खूब कोशिश करते रहते हैं।  

विज्ञापन
lucky signs on feet acording to Samudra Shastra in hindi pair ke talwe me bane shubh ashubh nishan
सौभाग्यशाली लोगों के तलवे में होते हैं ऐसे निशान - फोटो : iStock

समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि तलवे में कोई रेखा एड़ी से शुरू होकर अंगूठे के मध्य भाग तक पहुंच रही है तो ऐसे लोगों के पास खूब सारा धन होता है। ऐसे लोगों का जीवन ऐशोआराम से गुजरता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed