फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में सच्चे साथी होते हैं ये चार राशि के लोग, पार्टनर को कभी नहीं देते हैं धोखा

Wed, 08 Jul 2020 10:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 08 Jul 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Love Rashifal these 4 signs people are true love partner
लव राशिफल - फोटो : Pixabay

 Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चार राशि के लोग प्यार के मामले में बेहद संजीदा होते हैं। वे अपने प्यार के प्रति समर्पित और पार्टनर के प्रति वफादार होते हैं। अगर इनका प्यार सच्चा होता है तो ये लोग अपने साथी को कभी भी धोखा नहीं देते हैं और उनके साथ जीवनभर साथ निभाना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं वे चार राशियां कौन-कौन सी हैं।

Love Rashifal these 4 signs people are true love partner
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग आसानी से किसी के भी प्यार में भी पड़ जाते हैं। लेकिन उस प्यार को पाने के लिए इन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। आपका बात करने का अंदाज और हाजिर जवाब पार्टनर को प्रभावित करता है। अक्सर इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इस राशि के जातकों से अगर कोई अच्छी तरह से बात कर लें तो ये उसके एकतरफा प्यार में पड़ जाते हैं और यदि वह प्यार इन्हें मिल जाता है तो आप उसके प्रति ईमानदार होते हैं।

Love Rashifal these 4 signs people are true love partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिंह राशि
इस राशि के लोग स्वभाव से काफी ज्यादा भावुक होते हैं। हालांकि इन्हें क्रोध बहुत ही जल्दी आ जाता है। लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर ये हमेशा ईमानदार होते हैं। दरअसल यह सूर्य ग्रह की राशि है इसलिए इन जातकों के ऊपर इस ग्रह का अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। आप अपने पार्टनर पर पूर्ण अधिकार चाहते हैं। आपका यही एटीट्यूड कईबार साथी को बुरा लग जाता है। हालांकि आप जितना प्यार अपने पार्टनर को करते हैं वैसा ही प्यार आप उनसे चाहते भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Rashifal these 4 signs people are true love partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तुला राशि
तुला राशि शुक्र ग्रह की राशि है और शुक्र, प्रेम, काम-वासना का कारक है। इस राशि के जातक स्वभाव से मीठे होते हैं और अपने रिलेशनशिप को लेकर गंभीर और ईमानदार होते हैं। ये शीघ्र ही भावनाओं में बह जाते हैं। प्यार में ये कुछ कर गुजरने की तमन्ना रखते हैं। अपने साथी को प्यार में धोखा देना आपको नहीं आता है और न ही आपने ऐसा सीखा है। आपका आकर्षण और कामुक अंदाज लव पार्टनर को बहुत ही भाता है।

विज्ञापन
Love Rashifal these 4 signs people are true love partner
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मकर राशि
मकर राशि के लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। इसलिए ये अपने रिश्ते को धीरे-धीरे और बारीकी से परखते हैं। इस राशि के लोग अपने रिश्ते में वफादार और ईमानदार होते हैं। ये अपने रिश्ते को लेकर भी काफी संतुष्ट दिखाई देते हैं। आपके खुश मिजाज से पार्टनर प्रभावित होता है। वह खुद को आपके प्यार में पड़ने से नहीं रोक पाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed