फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Rashi: कुंभ राशि के लोग अपने जीवन साथी में तलाशते हैं ये गुण, जानिए आप भी

Sun, 24 Jul 2022 01:28 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Jul 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Rashi Compatibility For Marriage Best Life Partner For Aquarius Zodiac Sign In Hindi
कुंभ राशि के लोग अपने जीवन साथी में तलाशते हैं ये गुण - फोटो : iStock

Kumbh Rashi Compatibility For  Best Life Partner : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र और सभी से प्यार करने वाले होते हैं। जैसा कि इनकी राशि के चिन्ह में एक व्यक्ति को घड़े से पानी गिराते हुए दर्शाया गया है, वैसे ही इनका मन भी पानी की तरह स्वच्छ और निर्मल होता है। एक तरफ जहां कुंभ राशि के लोग बुद्धिमान एवं व्यवहार कुशल होते हैं। प्रकृति से प्रेम करने वाले और खुद स्वतंत्रता से जीवन जीने वाले होते हैं। वहीं दूसरी तरफ इन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद होता है। ज्योतिष में मान्यता है कि कुंभ राशि के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इनका व्यवहार हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये लोग खाने-पीने और सजने संवरने के काफी शौकीन होते हैं। सबसे खास बात इनकी ये है कि इस राशि के लोग अपने मित्र और लाइफ पार्टनर के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। वहीं जब बात जीवन साथी को चुनने की आती है, तब कुछ व्यक्तित्व लक्षण होते हैं जो हर कुंभ राशि वाले जातक अपने जीवन साथी में चाहते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Kumbh Rashi Compatibility For Marriage Best Life Partner For Aquarius Zodiac Sign In Hindi
कुंभ राशि के लोग अपने जीवन साथी में तलाशते हैं ये गुण - फोटो : iStock

विनम्र और सरल
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातक विनम्र और सरल स्वभाव के होते हैं। ऐसे में ये अपने लिए सरल स्वभाव का ही जीवन साथी चुनते हैं। इन्हें जमीन से जुड़े लोग पसंद आते हैं। 

Kumbh Rashi Compatibility For Marriage Best Life Partner For Aquarius Zodiac Sign In Hindi
कुंभ राशि के लोग अपने जीवन साथी में तलाशते हैं ये गुण - फोटो : Facebook

धैर्य
कुंभ राशि के लोग काफी धैर्यवान होते हैं। इन्हें कोई भी काम जल्दबाजी में करना पसंद नहीं होता है। साथ ही उन्हें भागदौड़ वाली जिंगदी पसंद नहीं होती है। ऐसे में ये अपने लिए भी धैर्यवान जीवन साथी चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Rashi Compatibility For Marriage Best Life Partner For Aquarius Zodiac Sign In Hindi
कुंभ राशि के लोग अपने जीवन साथी में तलाशते हैं ये गुण - फोटो : Facebook

रचनात्मकता
कहा जाता है कि कुंभ राशि के जातकों के पास किसी भी कार्य को करने और स्थितियों को संभालने का अपना अनूठा तरीका होता है। साथ ही जब उनके जीवन साथी की बात आती है, तो वो चाहते हैं कि उनका साथी उनके जैसा रचनात्मक और अपरंपरागत हो। 

विज्ञापन
Kumbh Rashi Compatibility For Marriage Best Life Partner For Aquarius Zodiac Sign In Hindi
कुंभ राशि के लोग अपने जीवन साथी में तलाशते हैं ये गुण - फोटो : Facebook

वफादारी
कुंभ राशि के लोगों का मन साफ होता है। ये लोग ईमानदार तो होते ही हैं साथ ही वास्तविकता और वफादारी को महत्व देते हैं। कुम्भ राशि वाले धोखेबाज लोगों को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए ये अपने लिए वफादार जीवन साथी तलाशते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed