फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2023 Upay: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Mon, 04 Sep 2023 07:07 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Sep 2023 07:07 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Upay And Puja Vidhi for In Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

Krishna Janmashtami 2023 Upay: वैसे तो हर घर में रोजाना भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। लेकिन इनकी पूजा-आराधना के लिए भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि ज्यादा खास मानी गई है, क्योंकि इसी दिन श्री कृष्ण ने पृथ्वी लोक पर जन्म लिया था। यही वजह है कि हर कोई मुरली मनोहर की कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन व्रत रखकर पूजा करता है। इस दिन रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण किया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के पकवान अर्पित किए जाते हैं। उन्हें झूला झुलाया जाता है। इसके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन कुछ खास उपाय भी किए जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी किसी विशेष मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में... 

Krishna Janmashtami 2023 Upay And Puja Vidhi for In Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप आर्थिक परेशानियों से घिरे रहते हैं और लाख मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो जन्माष्टमी पर कान्हा का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कृष्ण जी के साथ धन की देवी लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

Krishna Janmashtami 2023 Upay And Puja Vidhi for In Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा की पूजा में चांदी की बांसुरी चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही यदि परिवार के लोगों के बीच यदि कलह की स्थिति बनी रहती है तो वो भी समाप्त हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Upay And Puja Vidhi for In Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

यदि कोई शत्रु आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन रहा है, तो आप उससे बचने के लिए जन्माष्टमी के दिन ''क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:'' का जप करें। ज्योतिष के अनुसार इससे शत्रु का भय कम होता है। 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 Upay And Puja Vidhi for In Hindi
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock

भगवान श्री कृष्ण को पीतांबरधारी भी कहा जाता है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए पीले रंग के वस्त्र धारण करें और लड्डू गोपाल को पीले फल, पीले फूल, पीली मिठाई चढ़ाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed